मैनपुरी -आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई रोडवेज बस,एक की मौत,20 घायल
मैनपुरी/करहल
20 मई 2026
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।
नेपाल बॉर्डर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में अनियंत्रण होकर पीछे से जा घुसी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
तभी बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी,टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर यूपीडा की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची,फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ करहल और प्रभारी निरीक्षक करहल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।



















