मैनपुरी/करहल
करहल गढ़िया खजुरारा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी,मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।
करहल थाना क्षेत्र के गढ़िया खजुरारा गांव में शुक्रवार को 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है,घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।
*दो साल पहले हुई थी शादी*
मृतका की पहचान हिमांशी पत्नी संजीव कुमार के रूप में हुई है,हिमांशी मूल रूप से शिकोहाबाद के मोहल्ला गंगानगर की रहने वाली थी।
परिजनों के मुताबिक उसकी शादी करीब दो साल पहले करहल के गढ़िया खजुरारा निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी।
‘सैफई अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुराल वाले’आरोप
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हिमांशी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
शुक्रवार सुबह अचानक उसकी मौत की सूचना मिली,जब मायके वाले सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
आरोप है कि ससुराल वाले शव को अस्पताल में लावारिस छोड़कर फरार हो गए।
मामले में करहल थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी



















