मैनपुरी/करहल,
14 अप्रैल 2026
करहल नगर स्थित संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा,सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
छात्र-छात्राओं ने भाषण,चार्ट और प्रेरक स्लोगन के माध्यम से डॉ.अंबेडकर के जीवन-संघर्ष और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को दर्शाया।
डॉ.जे.पी.यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल महान विधिवेत्ता नहीं,बल्कि सामाजिक पुनर्जागरण के सशक्त अग्रदूत थे।
साधनहीन परिवार में जन्म लेकर भी उन्होंने छुआछूत और सामाजिक विषमताओं को अपने ज्ञान और साहस से परास्त किया।
उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर समानता,स्वतंत्रता एवं बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी।
डॉ.जे.पी.यादव ने संविधान को अंबेडकर जी की अनुपम देन बताते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्श अपनाकर शिक्षा को प्राथमिकता देने और समरसता बढ़ाने का आह्वान किया।
LKG के छात्र पर्व यादव ने डॉ. अंबेडकर की वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया।
कक्षा 4 की आस्था यादव ने भाषण और कक्षा 5 के हार्दिक यादव ने चार्ट प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया।
इस अवसर पर प्रबंधक सरिता सिंह,प्रधानाचार्य चंद्रजीत सिंह सहित सोहित कुमार,अखिलेश कुमार,हरिहर,विजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार,सुधीर यादव,सुधीर कश्यप,प्रफुल सिंह चौहान, संतोष कुमार,बृजेंद्र पांडेय, अर्चना,सुरेंद्र,प्रीति,सचिन कश्यप,सोनी,शिव कुमार,हृदय राम,युवराज,प्रियल,गार्गी, वैष्णवी समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
⭕⭕✔️⭕⭕
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी

















