मैनपुरी
01 मई,2026-
जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाला संम्पूर्ण समाधान दिवस दि.02 मई को जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित होगा।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी तहसील भोगांव में उपस्थित रहकर संम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों को सुनेंगे।
उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से समय से तहसील भोगांव में आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होने को कहा है।
मुख्य विकास अधिकारी तहसील करहल में एवं अपर जिलाधिकारी तहसील किशनी में जन-समस्याएं सुनेंगी।
⭕⭕✔️⭕⭕
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी

















