मैनपुरी/करहल
बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम
करहल:किशनी रोड पर नवीन गल्ला मंडी के पास शनिवार शाम बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान थाना कुर्रा के नगला शोभा निवासी 19 वर्षीय प्रशांत कुमार के रूप में हुई।
प्रशांत करहल से घर लौट रहा था,हादसे में गंभीर घायल होने पर पुलिस ने उसे पीजीआई सैफई भेजा,लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया,रविवार को गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी


















