मैनपुरी,14 मई 2026
50 साल का इंतजार खत्म,पट्टेदारों को मिला कब्जा,सैकड़ों बीघा जमीन अवैध कब्जे से मुक्त ।
“मिशन समाधान”अभियान अनाधिकृत कब्जेदारों के लिए खतरे की घंटी और पीड़ितों के लिए उम्मीद बनकर उभरा है।
जनपद की सभी तहसीलों में राजस्व व पुलिस की 24 संयुक्त टीमों ने 240 चिन्हित प्रकरणों पर एक साथ कार्रवाई कर सैकड़ों बीघा ग्राम सभा व पट्टे की भूमि को कब्जामुक्त कराया।
*50 वर्ष बाद मिला न्याय, डीएम का जताया आभार*
तहसील करहल के ग्राम अंडनी, ढकपुरा,रेढ़ापुर में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की मौजूदगी में करीब 70 बीघा भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
लगभग 50 वर्ष पूर्व आवंटित पट्टों पर कब्जा न मिलने से परेशान 11 पट्टेदारों को मौके पर ही जमीन पर काबिज कराया गया।
कब्जा मिलते ही भावुक पट्टेदारों ने जिलाधिकारी का शुक्रिया अदा किया।
ग्राम अंडनी के गाटा संख्या-898 की 18 बीघा चारागाह व 35 बीघा पट्टे की भूमि पर अतुल उर्फ रोहित, चंद्रपाल,सर्वेश,विनीत,सुनील, पुनीत ने कब्जा कर रखा था।
पैमाइश के बाद बुल्डोजर-ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा हटाया गया। डीएम ने 18 बीघा चारागाह भूमि को खाली कराकर गौशाला से संबद्ध करने के निर्देश दिए।
*भू-माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम*
डीएम डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने चेतावनी दी,”लंबे अरसे से गरीबों की भूमि व सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों को भू-माफिया में चिन्हित कर FIR दर्ज कराई जाए।
गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई भी होगी।”उन्होंने कहा कि भूमि विवाद गांव में हीt निपटाए जाएं ताकि लोगों को तहसील-जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
करहल कुतुबपुर बुजुर्ग के चकमार्ग से अतिक्रमण हटाया।
अभियान में एसडीएम,सीओ, तहसीलदार,इंस्पेक्टर,नायब तहसीलदार,बीडीओ,लेखपाल व पुलिस की टीमें मौजूद रहीं।
करहल में एसडीएम सुनिष्ठा सिंह,तहसीलदार अरविन्द गौतम सहित राजस्व निरीक्षक,ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
डीएम ने ग्राम प्रधानों से लंबित विवादों की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने को कहा,ताकि मौके पर निस्तारण हो सके।
⭕⭕✔️⭕⭕
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी



















