मैनपुरी
मैनपुरी में सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सख्त रुख अपनाया है।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ निर्माण का विषय नहीं, बल्कि जन-सुरक्षा से सीधा जुड़ा मुद्दा है,उन्होंने NH और स्टेट हाईवे से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए।
डीएम ने लोक निर्माण,NHAI, पुलिस अधिकारियों से कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण हादसों का बड़ा कारण है।
अंडरपास,पुलों के नीचे,सड़कों के दोनों ओर अवैध कब्जे तत्काल हटाएं,अतिक्रमण हटाने के बाद थाना प्रभारी को लिखित सूचना दें और दोबारा कब्जा न हो,इसकी जिम्मेदारी तय करें।
अनाधिकृत कब्जा करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बैठक में मैनपुरी-सैफई-इटावा मार्ग को विशेष सड़क सुरक्षा कॉरिडोर बनाने का फैसला हुआ। इस मार्ग का सेफ्टी ऑडिट होगा,अनावश्यक कट बंद किए जाएंगे।
मैनपुरी-भोगांव मार्ग,करहल मार्ग के 4-4 दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर रंबल स्ट्रिप,साइन बोर्ड,लाइट लगेगी,चौड़ीकरण के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे।
डीएम ने सभी विभागों को 7 दिन में सड़कों का निरीक्षण कर दुर्घटना बिंदु,अतिक्रमण,कट प्वाइंट,जलभराव की फोटोयुक्त रिपोर्ट देने को कहा है।
ग्रामीण संपर्क मार्गों के जंक्शन पर भी स्पीड ब्रेकर,चेतावनी संकेत लगेंगे।
बैठक में एडीएम,सीएमओ, सीओ ट्रैफिक,डीआईओएस, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी
मो0-8433480854📞



















