मैनपुरी/करहल
करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,वैक्सीन रूम में टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल ।
मैनपुरी के करहल से स्वास्थ्य विभाग को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चैन कक्ष में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी टेबल पर पैर पसारकर सोते मिले।
ये वही कक्ष है,जहां बच्चों की जान बचाने वाली वैक्सीन रखी जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
सवाल उठ रहा है-क्या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान भगवान भरोसे है?
देखिए ये वीडियो…करहल स्वास्थ्य विभाग का कोल्ड चैन कक्ष,जहां 2 से 8 डिग्री तापमान में बच्चों की वैक्सीन सुरक्षित रखी जाती है,वहीं स्वास्थ्य कर्मी टेबल पर आराम फरमा रहे हैं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी बेफिक्र होकर सो रहा है। ये वही विभाग है जो आए दिन बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करता है।
जिस कक्ष में लाखों रुपये की वैक्सीन रखी जाती है,जहां एक डिग्री तापमान ऊपर-नीचे होने से पूरी खेप खराब हो सकती है, वहां का स्टाफ सो रहा था।
अगर इस दौरान बिजली गई हो या तापमान मेंटेन न हुआ हो तो बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का क्या होगा ?
ये लापरवाही सीधे बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद सख्त हैं,लेकिन जमीनी हकीकत ये वीडियो बयां कर रहा है। अब देखना है कि इस रक्षक पर विभाग क्या कार्रवाई करता है।
रिपोर्ट अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी



















