करहल/मैनपुरी
पुलिस उपाधीक्षक करहल अजय सिंह चौहान को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवा, ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए “सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान पत्र भारत सरकार द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2024 को जारी किया गया था।
आज यह सम्मान पत्र एडीजे अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा औपचारिक रूप से पुलिस उपाधीक्षक करहल को सौंपा गया।
न्यायालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त समारोह में पुलिस विभाग के कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपस्थित होकर इस गौरवपूर्ण पल का साक्षी बनकर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
सीओ अजय सिंह चौहान को यह पदक उनके लंबे समय से जनसेवा के प्रति समर्पण, कानून व्यवस्था को बनाए रखने में उत्कृष्ट भूमिका,तथा समाज के प्रति उनकी संवेदनशील और सक्रिय भूमिका के लिए दिया गया है।
वे हमेशा अपनी निष्पक्ष कार्यशैली,शांतिपूर्ण समाधान और प्रभावी नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।
करहल ही नहीं,बल्कि पूरे मैनपुरी जनपद में उनका नाम ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का पर्याय बन चुका है।
उनके इस सम्मान पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि चौहान साहब की यह उपलब्धि जनपद के लिए गर्व की बात है और उनके जैसे अधिकारी युवाओं और पुलिस विभाग के अन्य कर्मियों के लिए आदर्श हैं।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी