करहल/मैनपुरी
तहसील परिसर में सर्दी के प्रकोप से बचाने के उद्देश्य से प्रशासन कीओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी नीरज द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 जरूरत मंदों को कंबल वितरित किए गए।
जनसेवा को बताया प्राथमिकता
कार्यक्रम के दौरान अनुजेश प्रताप यादव ने अपने हाथों से कंबल वितरित किए और कहा, “जरूरतमंदों की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है। सर्दी के इस मौसम में इस तरह की सहायता उन लोगों के लिए बड़ी राहत है,जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। भाजपा समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है।”
करहल को नगर पालिका बनाने की मांग
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुजेश प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करहल को नगर पंचायत से नगर पालिका का दर्जा दिलाने की मांग की है।
उन्होंने कहा “नगर पालिका बनने से क्षेत्र में विकास कार्य तेज होंगे और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
यह कदम करहल को नई पहचान देने के लिए जरूरी है।”एसडीएम नीरज द्विवेदी का नेतृत्व सराहनीय
इस कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीएम नीरज द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा,”प्रशासन का लक्ष्य जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से ठंड के मौसम में वंचित वर्ग को राहत दी गई है।”अन्य गणमान्य अतिथियों की भागीदारी
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान,तहसीलदार आनंद कुमार सिंह,नायब तहसीलदार संतोष राजोरिया,रवनीश यादव लेखपाल,और समाजसेवी किसान नेता शैलेंद्र यादव,मनोज यादव प्रधान,ने भी भाग लिया। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।,जरूरतमंदों में खुशी की लहर
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट-अजय कुमार
मैनपुरी


















