यूपी के झांसी में मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे के बाद राजनीती तेज
मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रूपये सहायत देने को कहा
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर मेडिकल कॉलेज के सामने सफेदी डालने के वीडियो पर मचा बबाल
कांग्रेस और सपा ने जमकर सरकार को सुनाई खरी खोटी,अखिलेश बोले सोची समझी साजिश
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार देर शाम मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल के साथ झांसी पहुंचे हैं. राज्य सरकार ने शनिवार को मृतकों के माता-पिता को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की. घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी
झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड घटना पर भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “ये बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया है। देखने वाली बात है कि जांच में क्या निकलकर आता है लेकिन ये बहुत दुखद घटना है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है…”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड घटना पर कहा, “उन (पीड़ित)बच्चों के लिए जांच की व्यवस्था की जा सके इसकी व्यवस्था में हम देर रात्रि से ही लगे हुए थे… 10 बच्चों की वहां दुखद मृत्यु हुई है। शेष बच्चे सुरक्षित हैं। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, मेडिकल कॉलेज की पूरी टीम, प्रशासन और पुलिस प्रशासन की पूरी टीम सभी को सुरक्षित निकालने में सफल रही लेकिन मेरी संवेदना उन सभी परिजनों के प्रति है जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है…”
झांसी हुयी घटना के बाद पररसशन अलर्ट मोड़ पर हैं सीएम योगी के कड़े निर्देश हैं ,पीड़ितों को न्याय मिले और दोषियों को वक्सा नहीं जाय, इसके लिए जांच टीम बना दी गई हैं, महज 12 घंटे में जांच टीम को सर्कार को रिपोर्ट देनी पड़ेगी
इसी बीच सियासत तेज हो गई हैं और कांग्रेस समाजवादी पार्टी ने सर्कार पर निशाना साधा और सोशल मीडिया X पर SamajwadiPartyMediaCell
ने लिखा :
झांसी में मासूम जिंदा जलकर मर गए ,मौका मुआयना करने आ रहे निकम्मे निर्लज्ज बेशर्म और महाभ्रष्टाचारी के स्वागत अभिनंदन के लिए सड़क पर चूना डाला जा रहा है👇
सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया X पर सरकार को घेरते हुए लिखा :झाँसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद एवं चिंताजनक है। सबके प्रति संवेदनात्मक श्रद्धांजलि।
आग का कारण ‘ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर’ में आग लगना बताया जा रहा है। ये सीधे-सीधे चिकत्सीय प्रबंधन व प्रशासन की लापरवाही का मामला है या फिर ख़राब क्वॉलिटी के आक्सीजन कॉन्संट्रेटर का। इस मामले में सभी ज़िम्मेदार लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री जी चुनावी प्रचार छोड़कर, ‘सब ठीक होने के झूठे दावे’ छोड़कर स्वास्थ्य और चिकित्सा की बदहाली पर ध्यान देना चाहिए।
चुना डालते हुएकांग्रेस की Supriya Shrinate ने सोशल मीडिया X पर सीएम योगी का वीडियो शेयर करते हुए लिखाजिस प्रदेश के 10 बच्चे सरकारी मेडिकल कालेज में जल कर राख हो गए हों – वहाँ के मुख्यमंत्री कुछ ही घंटों बाद चुनावी सभा संबोधित कर रहे हैंकिस मिट्टी के बने हैं यह लोग? इनके अंदर कोई संवेदनाएं नहीं हैं? यह कैसे पत्थर दिल के लोग हैं?
निशब्द हूँ
















