• Latest
  • Trending
  • All

समाजवादी पार्टी ने यूपी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी

October 9, 2024

करहल-जाम लगाने,हंगामा व तोड़फोड़ करने के मामले मे 204 लोगों पर कुर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज ।

February 18, 2026
करहल-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की तहसील परिसर में हुई बैठक,किसानों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन !

करहल-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की तहसील परिसर में हुई बैठक,किसानों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन !

February 17, 2026
मैनपुरी-कम्प्यूटर कक्ष निरीक्षण में जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस.,तहसील दिवस,जिलाधिकारी जन-सुनवाई से प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली।

मैनपुरी-कम्प्यूटर कक्ष निरीक्षण में जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस.,तहसील दिवस,जिलाधिकारी जन-सुनवाई से प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली।

February 17, 2026
मैनपुरी- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अन्य योजनाओं को भी ए-श्रेणी में लाने के निर्देश दिए।

मैनपुरी- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अन्य योजनाओं को भी ए-श्रेणी में लाने के निर्देश दिए।

February 14, 2026
मैनपुरी-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी,बस दुर्घटनाग्रस्त 8 यात्री घायल !

मैनपुरी-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी,बस दुर्घटनाग्रस्त 8 यात्री घायल !

February 11, 2026
मैनपुरी-जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जनगणना सामान्य समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते-डीएम अंजनी कुमार सिंह !

मैनपुरी-जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जनगणना सामान्य समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते-डीएम अंजनी कुमार सिंह !

February 1, 2026
मैनपुरी-स्वास्थ्य केन्द्रों पर संचालित योजनाओं के लाभ आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह !

मैनपुरी-स्वास्थ्य केन्द्रों पर संचालित योजनाओं के लाभ आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह !

January 30, 2026
मैनपुरी-सिंचाई विभाग की लापरवाही से  23 वर्षीय युवक की मौत!

मैनपुरी-सिंचाई विभाग की लापरवाही से 23 वर्षीय युवक की मौत!

January 29, 2026

UGC क्या हैं जिस पर छिड़ा हैं बड़ा विवाद, जगह जगह प्रदर्षन

January 27, 2026
करहल-77 वां गणतंत्र दिवस पर भाजपा नेता रमाकांत दुबे ने ध्वजारोहण कर किया वृक्षारोपण !

करहल-77 वां गणतंत्र दिवस पर भाजपा नेता रमाकांत दुबे ने ध्वजारोहण कर किया वृक्षारोपण !

January 27, 2026
मैनपुरी-सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव करहल पहुंचे सरकार पर साधा निशान !

मैनपुरी-सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव करहल पहुंचे सरकार पर साधा निशान !

January 25, 2026
मैनपुरी-उत्तर प्रदेश दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया।

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, February 18, 2026
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी ने यूपी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी

by News Editor
October 9, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
501
SHARES
1.4k
VIEWS

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा का चुनावी रण खत्म होते ही अब उत्तर प्रदेश का सियासत में गर्मी बढ़ने जा रही है और इसकी शुरुआत समाजवादी पार्टी ने कर दी है. समाजवादी पार्टी ने यूपी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं.

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आपको बता दें कि उपचुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. सपा ने करहल, सीसामऊ, फूलपुर, मिल्कीपुर, कटेहरी और मझावा से अपने प्रत्याशी उतार दिया हैं. खबर में आगे जानिए सपा ने किसे-किसे टिकट दिया है.

करहल से तेज प्रताप यादव
सीसामऊ से नसीम सोलंकी
फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी
मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद
कटेहरी से शोभावती वर्मा
मझावा से ज्योति बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है.

उत्तर प्रदेश की जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं. इन सीटों में से नौ सीट लोकसभा चुनाव में सपा विधायकों के सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई हैं, जबकि सीसामऊ सीट सपा के इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में जेल की सजा होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई है.

खाली हुई 10 सीटों में से पांच सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी सपा के पास थीं. वहीं, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर भाजपा के पास थीं. मीरापुर सीट भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पास थी. करहल सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई है, जबकि कटेहरी (अंबेडकर नगर) सीट पार्टी के लालजी वर्मा के अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुने जाने के कारण खाली हुई है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विनोद कुमार बिंद ने भदोही से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट छोड़ दी है. भाजपा के अनूप सिंह उर्फ ​​अनूप प्रधान बाल्मीकि ने हाथरस लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा के प्रवीण पटेल ने फूलपुर लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया.

सपा ने अपनी लिस्ट में मिर्जापुर के मझवा विधानसभा सीट से ज्योति बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आईं थी कि मझवा सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार चाहती है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय अपने बेटे शांतनु राय को मिर्जापुर के मझवा सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं. जानकारी के अनुसार, अजय राय ने प्रदेश से लेकर आलाकमान तक अपने बेटे के लिए जोरदार लॉबिंग शुरू कर दी है. वहीं अब समाजवादी पार्टी ने खुद इस सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

शांतनु राय अपने पिता के चुनावी अभियानों का संचालन देख चुके हैं और वे राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं.उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है और छात्र राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई है. अजय राय के करीबी सूत्रों के मुताबिक, मझवा अजय राय का ननिहाल है और इस क्षेत्र से उनकी सियासी और पारिवारिक पृष्ठभूमि जुड़ी हुई है, इसलिए वे अपने बेटे को यहीं से राजनीतिक सफर शुरू करवाना चाहते हैं.

गौरतलब है कि जिन छह सीटों पर सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से दो सीटें- फूलपुर और मझवा पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी. इन सीटों पर समाजवादी पार्टी की गठबंधन साथी कांग्रेस भी अपनी दावेदारी पेश कर रही थी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बाकी की चार सीटों पर सपा क्या निर्णय लेती है.

उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों की घोषणा पर भाजपा ने चुटकी ली है। पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा कांग्रेस का गठबंधन डांवाडोल हो गया है। उन्होंने कहा कि ये सपा की सूची हरियाणा चुनाव परिणाम का असर है। कांग्रेस के दावे वाली सीटों पर सपा ने प्रत्याशी घोषित कर कांग्रेस को हैसियत बताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा परिणाम से भाजपा कार्यकर्ताओं का आत्मबल बढ़ा है। उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन जीतेगा।

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share200Tweet125SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

October 6, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

करहल-जाम लगाने,हंगामा व तोड़फोड़ करने के मामले मे 204 लोगों पर कुर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज ।

February 18, 2026
करहल-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की तहसील परिसर में हुई बैठक,किसानों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन !

करहल-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की तहसील परिसर में हुई बैठक,किसानों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन !

February 17, 2026
मैनपुरी-कम्प्यूटर कक्ष निरीक्षण में जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस.,तहसील दिवस,जिलाधिकारी जन-सुनवाई से प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली।

मैनपुरी-कम्प्यूटर कक्ष निरीक्षण में जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस.,तहसील दिवस,जिलाधिकारी जन-सुनवाई से प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली।

February 17, 2026
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In