करहल
नगर के संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सेंट वी पी एस स्कूल में देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सच्चे सपूत सरदार भगत सिंह जी की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ जे.पी.यादव ने बच्चों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए बताया कि भगत सिंह वास्तव में एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने देश की खातिर फांसी के फंदे को खुशी-खुशी से स्वीकार किया। उनकी मृत्यु ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना को जगा दिया।
भगत सिंह बहुत छोटी उम्र में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गए थे और मात्र 23 साल की उम्र में शहीद हो गए। भगतसिंह की शहादत से न केवल अपने देश के स्वतंत्रता संघर्ष को गति मिली बल्कि नवयुवकों के लिए भी वह प्रेरणा स्रोत बने।
उनके जीवन पर आधारित कई हिन्दी फिल्में भी बनी। भारत और पाकिस्तान की जनता आज भी उन्हें आजादी के दीवाने के रूप में देखती है। भगत सिंह ने अपनी जवानी सहित सारी जिंदगी देश के लिए समर्पित कर दी।
उन्होंने कहा कि हम सब महान क्रातिकारी सरदार भगत सिंह से प्रेरणा लें।
इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक सरिता सिंह,प्रधानाचार्य सोहित कुमार,अखिलेश कुमार,विजय राठौर,प्रभात यादव,हरिशर यादव,संतोष कुमार,अनूप शाक्य,सचिन कश्यप,विजेंद्र पांडे,प्रफुल्ल सिंह चौहान,बबीता गुप्ता,रीता यादव,सोनम पांडे,कुसुम यादव,दीक्षा सिंह,निरत वर्मा,सीता शर्मा,कुंवर पाल सिंह,सदफ,निसार, अंजुम,असमा नाज़ समेत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
मैनपुरी