मैनपुरी
04 जून 2026
SHG महिलाएं करेंगी संचालन,जन सहयोग से चलेगी योजना,जरूरतमंदों,श्रमिकों,छात्रों और राहगीरों को सम्मानपूर्वक सुलभ दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी की पहल पर कलेक्ट्रेट परिसर में’अन्नदा रसोई’ का संचालन शुरू किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति मात्र 10 रुपये का योगदान देकर भरपेट गुणवत्तायुक्त भोजन प्राप्त कर सकेगा।
उद्देश्य और संचालन:-
जिलाधिकारी ने कहा कि ‘अन्नदा रसोई’ का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपद में कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण भूखा न रहे।
यह सामाजिक सहभागिता और मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है,रसोई का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
इससे उन्हें रोजगार मिलेगा और वे भोजन की गुणवत्ता,स्वच्छता का विशेष ध्यान रखेंगी।
जन सहयोग की अपील:-
योजना के संचालन में जन सहयोग की अहम भूमिका होगी,इच्छुक व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया,सिविल लाइन शाखा में संचालित ‘अन्नदा योजना’ खाता संख्या- 772410210000094, IFSC कोड- BKID0007724 में सहयोग राशि जमा कर सकते हैं। खाद्यान्न के रूप में सहयोग के लिए न्याय सहायक,जिला पूर्ति अधिकारी,जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
डीएम ने कहा कि अन्नदान भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च दान है। उन्होंने विश्वास जताया कि जन सहयोग से यह पहल ‘कोई भूखा न सोए’ के संकल्प को साकार करेगी।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी

















