मैनपुरी/भोगांव
उद्यमियों को राहत 11 KV सबस्टेशन,पुलिस चौकी, साइट ऑफिस का ऐलान,मिशन समाधान भोगांव इंडस्ट्रियल एरिया में DM का एक्शन प्लान ।
मैनपुरी के भोगांव औद्योगिक क्षेत्र में ‘मिशन समाधान’ शिविर में डीएम डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने उद्यमियों की समस्याओं पर बड़ा एक्शन लिया है,डीएम ने साफ कहा कि समाधान सिर्फ फाइलों में नहीं,जमीन पर दिखना चाहिए।
शिविर में बिजली,पानी,सड़क, सुरक्षा और प्लॉट आवंटन के मुद्दे उठे,डीएम ने 11 केवी विद्युत उपकेंद्र के लिए 3 दिन में NOC जारी कर काम शुरू करने का डेडलाइन दिया।
बंद स्ट्रीट लाइट तुरंत चालू होंगी,चौराहों पर हाईमास्ट लाइट और CCTV लगेंगे,सुरक्षा के लिए अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी।
जन सहयोग से कमरा-बरामदा तैयार होगा,तब तक गश्त बढ़ेगी,यूपीसीडा की सालों से लंबित फाइलों की समीक्षा होगी।
उद्यमियों की मांग पर अब भोगांव में ही साइट ऑफिस खुलेगा,ताकि आगरा के चक्कर न लगाने पड़ें।
डीएम ने कहा कि क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों का सर्वे,नए ट्रांसफार्मर और सड़क-नाली के प्राक्कलन तुरंत बनेंगे।
बैठक में SDM नीरज द्विवेदी, CO रामकृष्ण द्विवेदी समेत यूपीसीडा के अधिकारी मौजूद रहे।
⭕⭕✔️⭕⭕
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी




















