मैनपुरी/करहल
करहल परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटने की कगार पर खड़े 5 परिवार फिर से जुड़ गए,केंद्र में आज 6 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई,जिनमें से 5 दंपति आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए।
काउंसलर नितिन चतुर्वेदी, सुनीता शर्मा,कविता और सुधा रानी की उपस्थिति में दंपतियों की काउंसलिंग की गई।
समझाइश के बाद 5 दंपति गिले-शिकवे भुलाकर राजी-खुशी साथ लौट गए ।
एक मामले में सहमति न बनने पर अगली तिथि निर्धारित की गई है,केंद्र प्रभारी ने बताया कि बातचीत से पारिवारिक विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाता है।
परिवार परामर्श केंद्र बिखरते रिश्तों को जोड़ने का काम बखूबी कर रहा है।
⭕⭕✔️⭕⭕
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी


















