मैनपुरी-
जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज,कई का वेतन रोका,FIR की चेतावनी l
मैनपुरी के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी फुल एक्शन मोड में हैं,सोमवार को जूम मीटिंग में विभागवार समीक्षा के दौरान DM ने लापरवाह अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
कार्यालय से गायब मिले श्रम प्रवर्तन अधिकारी का वेतन रोक दिया गया।
IGRS में शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक वाले 22 विभागों के अफसरों को अल्टीमेटम दिया गया है ।
“सुधर जाओ,वरना वेतन रुकेगा।” जनगणना में लापरवाही पर सीधे FIR के आदेश।
जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने जन-सुनवाई पोर्टल, जनगणना,गेहूं क्रय और लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि क्रय की समीक्षा की।
समीक्षा में कार्यालय से अनुपस्थित मिले श्रम प्रवर्तन अधिकारी का 25 मई का वेतन तत्काल रोक दिया गया।
2 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जनगणना में रुचि न लेने पर BEO करहल से भी जवाब-तलब किया गया।
जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई विभागों का फीडबैक शासन स्तर से असंतुष्ट आ रहा है, तहसीलों की स्थिति भी खराब है। साफ चेतावनी दी”जिस विभाग में 80% से कम संतुष्ट फीडबैक मिला,वहां अधिकारी का वेतन रोककर कार्रवाई होगी।”
BDO सदर,घिरोर,जागीर,बेवर,कुरावली,करहल MOIC करहल,बरनाहल |
पशु चिकित्साधिकारी बरनाहल,सब रजिस्ट्रार भोगांव, करहल,उप संचालक चकबंदी | ACO जिला पंचायत | उपायुक्त स्व-रोजगार | उप निदेशक मंडी | AIG निबन्धन | प्राचार्य डायट | CVO | जिला उद्यान अधिकारी | कृषि रक्षा अधिकारी | पूर्ति निरीक्षक किशनी
जिलाधिकारी ने इन सभी को कार्यशैली सुधारने का आदेश दिया। कहा”शिकायतकर्ता से खुद बात करो,मौके पर जाओ, फिर निस्तारण करो।”
जनगणना की समीक्षा में सामने आया कि 4 दिन बाद भी कई प्रगणकों ने किट तक नहीं ली। DM ने तहसीलदार और EO को आदेश दिया”किट न लेने वाले प्रगणकों को तुरंत निलंबित करने की संस्तुति BSA को भेजो।”BSA को कहा कि राष्ट्रीय महत्व के काम में लापरवाह शिक्षकों को सस्पेंड करो।
जिलाधिकारी ने दो टूक कहा- “किट लेकर भी काम न करने वालों का वेतन तुरंत रोको।
तहसीलदार-EO खुद फील्ड में उतरें,100% काम समय पर पूरा हो। लापरवाही की तो सीधे FIR होगी।”
जिलाधिकारी के इस रुख से जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा है,अब देखना है कि अधिकारी सुधरते हैं या कार्रवाई की जद में आते हैं।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी
















