मैनपुरी/करहल
करहल क्षेत्र के नवाटेड़ा के पास 4 मई को ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए नगला पूठ निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
नगला पूठ गांव का रहने वाला युवक 4 मई को बाइक से जा रहा था। नवाटेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी,हादसे में युवक के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।
राहगीरों ने उसे तुरंत करहल सीएचसी पहुंचाया,जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया था।
5 दिन चला जिंदगी-मौत का संघर्ष,सैफई मेडिकल कॉलेज में बीते 5 दिनों से युवक का इलाज चल रहा था। डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन 9 मई की रात उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी



















