मैनपुरी
मैनपुरी में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने पुलिस लाइन में रू.356.53 लाख की लागत से निर्माणाधीन साइबर थाने के प्रशासनिक भवन के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कार्य समाप्त होने की तिथि का विशेष ध्यान रखें। यह परियोजना अक्टूबर 2026 को पूर्ण होनी है, इसे निर्धारित समय में ही पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने पाया कि साइबर थाने के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य अक्टूबर 2025 में प्रारंभ हुआ था। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष शत-प्रतिशत धनराशि अब मुक्त हो चुकी है,जिसमें से रू.136.83 लाख की धनराशि व्यय की जा चुकी है,अब तक परियोजना का लगभग 57 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण:
प्रभारी मंत्री ने करहल में गेहूं के केन्द्रों का निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक किसान का गेहूं निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।
जिला चिकित्सालय का निरीक्षण :
प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया,उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक से कहा कि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी



















