मैनपुरी/करहल
संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स,करहल के छात्रों ने अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
राघव सिंह गौतम ने विज्ञान वर्ग में ऑल इंडिया नेशनल टॉपर बनकर विद्यालय का नाम रौशन किया,जबकि शिव कुमार ने राष्ट्रीय द्वितीय और प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के निदेशक डॉ.जे.पी. यादव ने कहा,”यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत,शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का सजीव उदाहरण है।”
प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने कहा,”हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं,बल्कि ऐसे सशक्त, संस्कारी और आत्मनिर्भर व्यक्तित्व तैयार करना है,जो भविष्य में समाज और राष्ट्र का गौरव बनें।”
जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कर उत्कृष्ट विषय ज्ञान का ऐसा परिचय दिया,जिसने सभी को गौरवान्वित कर दिया।
🎖राघव सिंह गौतम (कक्षा 6) ने विज्ञान वर्ग में ऑल इंडिया नेशनल टॉपर बनकर विद्यालय का नाम पूरे देश में रोशन किया।
🥈 शिव कुमार (कक्षा 10) ने राष्ट्रीय द्वितीय स्थान एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराया।
🌟 जिलास्तर पर-
देवांश कश्यप (कक्षा 3) ने संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल गणित वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
🥇सेंट वी पी एस से अनंत शाक्य (कक्षा 5) ने गणित में जिला टॉपर बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
🏅कु.मेघना वर्मा एवं उत्कर्ष कुमार (कक्षा 8) ने गणित में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
🧠 हार्दिक कुमार (कक्षा 4) ने लॉजिकल रीजनिंग में जिला प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी अद्भुत बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
⭕⭕✔️⭕⭕
रिपोर्ट अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी
















