करहल संत विवेकानंद स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय कवि एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ पदम सिंह पदम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल के निदेशक डॉ.जे.पी. यादव ने भी बच्चों को प्रेरित किया और अभिभावकों से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर 100% उपस्थिति दर्ज करने वाले 70 विद्यार्थियों को शील्ड और कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले 75 बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही,512 बच्चों को मैडल दिए गए,मेधावी विद्यार्थियों की सूची भी घोषित की गई,जिसमें प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 11 तक के टॉप 3 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैंनपुरी















