• Latest
  • Trending
  • All

मैनपुरी-आपराधिक व असामाजिक तत्वों,निहित स्वार्थ तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाये-अंजनी कुमार सिंह

February 24, 2026

मैनपुरी-जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज,कई का वेतन रोका,FIR की चेतावनी l

May 25, 2026
मैनपुरी-करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,वैक्सीन रूम में टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल ।

मैनपुरी-करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,वैक्सीन रूम में टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल ।

May 23, 2026
मैनपुरी-प्रेस क्लब भवन पर कब्जा,पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,नवनिर्माण की मांग।

मैनपुरी-प्रेस क्लब भवन पर कब्जा,पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,नवनिर्माण की मांग।

May 23, 2026
मैनपुरी-करहल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा,सोनौली डिपो की बस ट्रक से टकराई, संतकबीरनगर के यात्री की मौत,22 घायल ।

मैनपुरी-करहल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा,सोनौली डिपो की बस ट्रक से टकराई, संतकबीरनगर के यात्री की मौत,22 घायल ।

May 20, 2026
मैंनपुरी-मिशन समाधान 50 साल का इंतजार खत्म,पट्टेदारों को मिला कब्जा,सैकड़ों बीघा जमीन अवैध कब्जे से मुक्त ।

मैंनपुरी-मिशन समाधान 50 साल का इंतजार खत्म,पट्टेदारों को मिला कब्जा,सैकड़ों बीघा जमीन अवैध कब्जे से मुक्त ।

May 15, 2026
मैनपुरी-करहल नवाटेड़ा हादसे में घायल बाइक सवार की मौत,5 दिन बाद सैफई में तोड़ा दम ।

मैनपुरी-करहल नवाटेड़ा हादसे में घायल बाइक सवार की मौत,5 दिन बाद सैफई में तोड़ा दम ।

May 10, 2026
मैनपुरी-करहल गढ़िया खजुरारा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी,मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।

मैनपुरी-करहल गढ़िया खजुरारा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी,मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।

May 9, 2026
मैनपुरी-महिला उत्पीड़न पर तत्काल हो कार्रवाई,महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-मीना कुमारी ।

मैनपुरी-महिला उत्पीड़न पर तत्काल हो कार्रवाई,महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-मीना कुमारी ।

May 8, 2026
मैनपुरी-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे:भूमि अधिग्रहण की धीमी रफ्तार पर DM सख्त,एक सप्ताह में सुधार के निर्देश ।

मैनपुरी-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे:भूमि अधिग्रहण की धीमी रफ्तार पर DM सख्त,एक सप्ताह में सुधार के निर्देश ।

May 4, 2026

मैनपुरी-संम्पूर्ण समाधान दिवस दि.02 मई को जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित होगा।

May 1, 2026
मैनपुरी-जिलाधिकारी के 5 बड़े सख्त आदेश,अधिकारी 10 बजे ऑफिस आएं,हर शिकायत का मौके पर समाधान हो।

मैनपुरी-जिलाधिकारी के 5 बड़े सख्त आदेश,अधिकारी 10 बजे ऑफिस आएं,हर शिकायत का मौके पर समाधान हो।

April 28, 2026
मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार और विकास कार्यों में लापरवाही पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार और विकास कार्यों में लापरवाही पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

April 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 25, 2026
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home उत्तर प्रदेश

मैनपुरी-आपराधिक व असामाजिक तत्वों,निहित स्वार्थ तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाये-अंजनी कुमार सिंह

by News Editor
February 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
514
SHARES
1.5k
VIEWS

मैनपुरी
24 फरवरी,2026
जिला मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में होली का त्यौहार दि.02 मार्च को होलिका दहन,दि.04 मार्च को होली का रंग खेला जायेगा, इस पर्व पर हिन्दू समुदाय के लोगों के द्वारा एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाते है तथा विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन होता है साथ ही इस पर्व पर कुछ व्यक्तियों,समूहों द्वारा होलिका के जुलुस,फॉग निकाले जाते है, होली के पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित व्यवस्थाएं पूर्ण करायें।

उन्होने उप जिला मजिस्ट्रेट से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति का आंकलन पूर्व से ही कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें तथा किसी प्रकार की समस्या के प्रथम चिन्ह दृष्टिगोचर होने के स्तर पर ही निराकरण करा लें ताकि त्यौहार मनाये जाते समय किसी प्रकार के विवाद की आशंका न रहे,शान्ति समिति की बैठकें कर ली जायें,संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाये ।

थानों के त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर वर्तमान में उभर कर सामने आने वाले ऐसे बिन्दु जिनका समाधान समय से न करने के कारण विवाद हो सकता है,समय से देखकर समीक्षा कर लें और उनके समाधान के लिए अपनी रणनीति तत्त्क्तकाल बना लें।

उन्होने कहा कि शासन की सामान्य नीति है,कि त्यौहारों के मनाये जाते समय कोई नवीन प्रथा न अपनाई जाये यदि इस सम्बन्ध में कोई इस प्रकार का विवाद चल रहा हो तो उसे हल करने के लिए पूरा प्रयास किया जाये तथा इस पर विशेष बल दिया जाये,आपराधिक व असामाजिक तत्वों,निहित स्वार्थ तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाये,ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार कर ली जाये ताकि समय पड़ने पर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जा सके। उन्होने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द को सुदृढ करने की दिशा में विशेष रूप से प्रयास किया जाये और प्रयासों में सभी समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों,स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर पूर्ण सहयोग, शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु विचार किया जाये ।

शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु विवेकानुसार यथोचित कार्यवाही की जाये,महत्वपूर्ण सूचनायें संकलित किये जाने में अभिसूचना इकाई के साथ-साथ अन्य माध्यमों का भी उपयोग किया जाये।

श्री सिंह ने अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय,अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया है कि अपने-अपने नगरीय क्षेत्रों की नालियों एवं सड़कों की विशेष सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पानी की निर्बाध आपूर्ति करना सुनिश्चित करें ।

जिन वार्डों,मुहल्लों में पानी की लाइन नहीं है वहाँ पानी की आपूर्ति टैंकरों द्वारा सुनिश्चित की जाये साथ ही निराश्रित,आबारा पशुओं के स्वच्छन्द,विचरण पर प्रभावी रोक लगाने के पर्याप्त इंतजाम किये जायें। उन्होने कहा कि उप जिला मजिस्ट्रेट, जिला पंचायत राज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय निकायों के सहयोग से नगरीय क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायें,अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियन्ता उ.प्र. पावर कॉरपोरेशन होली के पर्व पर नगर एवं कस्बों में अवाधित विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।

जिला पूर्ति अधिकारी को आदेशित करते हुये कहा कि होली के पर्व से पूर्व सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यानों का वितरण समय से सुनिश्चित करायें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी,मुख्य चिकित्साधीक्षक से कहा है कि होली के त्यौहार पर कुछ शरारती,असामाजिक तत्व अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए साम्प्रदायों,वर्गों एवं जन-सामान्य के मध्यम वैमनस्य,द्वेष व दुर्भावना का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं,इसलिए जिला चिकित्सालय पुरुष-महिला के साथ प्रत्येक सामुदायिक,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जीवन रक्षक दवाओं के साथ-साथ केमिकल रंगों से प्रभावित लोगों के उपचारार्थ प्रयोग में आने वाली सभी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ की त्यौहार के दौरान 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करायें।

जिलाधिकारी ने उप जिला मजिस्ट्रेट से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व देख लेंगे तथा कार्यक्रम स्थलों व संवेदनशील स्थलों पर स्वंय भ्रमण करते हुये वहाँ पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुचारू रूप से कराते हुये किसी नई परम्परा आदि का प्रारम्भ नहीं होने देगें,होली के संबंध में कोई अप्रिय घटना, विवाद यदि संज्ञान में आये तो तैनात मजिस्ट्रेट सूझ-बूझ एवं पूर्ण विवेक से उसका निस्तारण करायें,इस अवसर पर यदि कोई विशेष तथ्य प्रकाश में आता है तो सम्बन्धित मजिस्ट्रेट तत्काल निकटतम थाना से बायरलैस अथवा मोबाइल के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी,पुलिस अधीक्षक को सूचित करें,इस अवधि में कोई भी अधिकारी मेरी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होने कहा कि तहसील क्षेत्रान्तर्गत समस्त कार्यों एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालन करने के साथ-साथ पर्याप्त सतर्कता, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट,क्षेत्राधिकारी पूर्ण उत्तरदायी व ओबर ऑल इंचार्ज होगें ।
खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे,मुख्य विकास अधिकारी उक्त व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है,सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना अधोहस्ताक्षरी,पुलिस अधीक्षक,मैनपुरी पुलिस नियंत्रण कक्ष के मो.नं. 945417439 पर तत्काल सूचित करेगें तथा महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना जिला नियन्त्रण कक्ष को भिजवाना सुनिश्चित करेगें।

रिपोर्ट-अजय कुमार

खबर एक्सपर्ट

मैनपुरी

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share206Tweet129SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

October 6, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1

The Scary Reason Healthy People Die After an ER Visit

0

Watch Justin Timberlake’s ‘Cry Me a River’ Come to Life in Mesmerizing Dance

0

मैनपुरी-जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज,कई का वेतन रोका,FIR की चेतावनी l

May 25, 2026
मैनपुरी-करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,वैक्सीन रूम में टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल ।

मैनपुरी-करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,वैक्सीन रूम में टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल ।

May 23, 2026
मैनपुरी-प्रेस क्लब भवन पर कब्जा,पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,नवनिर्माण की मांग।

मैनपुरी-प्रेस क्लब भवन पर कब्जा,पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,नवनिर्माण की मांग।

May 23, 2026
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In