करहल/मैनपुरी
थाना करहल पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक अभियुक्त को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के आदेश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी करहल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शस्त्रों की रोकथाम हेतु दबिश दी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आरोपी जितेंद्र उर्फ भूरा पुत्र विनोद कुमार निवासी गिहार कालौनी कस्बा करहल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना करहल में मुकदमा संख्या 374/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है,जिसमें कई संगीन मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी,उपनिरीक्षक सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल नदीम खां और कांस्टेबल विमल कुमार शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्यवाही की स्थानीय जनता ने सराहना की और राहत की सांस ली है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी