करहल/मैनपुरी
सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से दो लोगो की मौत पूरे गांव में छाया मातम..
बताते चलें कि मथुरा के पास छटीकरा के हाईवे थाना जैत के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे दोनों बुरी तरह फंस गए।
पुलिस ने गैस कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी सौरभ व रामकुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने गैस कटर से कार को काटकर दोनों शव बाहर निकले। फिर पहचान कर। स्वजन और कंपनी को सूचना दी है
मृतक थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी सौरभ और रामकुमार हरियाणा के सनराइज सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे।
सौरभ कंपनी में सुरक्षाकर्मी व राम कुमार चालक के पद पर कार्यरत थे।
शनिवार रात को दोनों स्विफ्ट डिजायर कार से कंपनी के काम से भिवाड़ी से आगरा जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के पास मिले कागजात से कंपनी और स्वजन को हादसे की सूचना दी।
मृतक सौरभ के भाई मनीष ने डंपर चालक के खिलाफ जैंत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
बहराहल पूरे गांव में मातम का माहौल दिखा है
ग्राम प्रधान औसान सिंह पाल शोकाकुल परिवारीजनो को ढांढस बंधाते बंधाते खुद के आंखों से आंसू निकल पडते नजर आये बताते चलें कि दोनों नवयुवक अविवाहित थे।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी















