करहल/मैनपुरी
लगातार बारिश के कारण मार्ग से नगला-महुटी होते हुए नगला मकुंद तक के संपर्क मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे।
खासतौर पर नगला मकुंद के पास विशालकाय गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों की मांग और समस्या की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उक्त मार्ग की मरम्मत कराई।
लोक निर्माण विभाग ने समस्या का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर हुए गड्ढों को भरवाया।
सड़क की मरम्मत के बाद अब लोगों को आवागमन में काफी राहत मिल रही है।
स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के प्रति आभार जताया है।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी















