करहल/मैनपुरी
क्षेत्राधिकारी करहल अजय सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय किरथुआ का निरीक्षण किया।
इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना।
वहीं,प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय स्टाफ ने अधिकारियों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और जरूरतों के बारे में जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को आश्वस्त किया कि छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विद्यालय प्रशासन और छात्राओं ने अधिकारियों के दौरे की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे विद्यालय की व्यवस्थाओं में और सुधार होगा।
रिपोर्ट-अजय कुमार
मैनपुरी