• Latest
  • Trending
  • All

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर प्रस्तावित उपचुनाव में बड़ा खेला हो सकता है

September 19, 2024
मैनपुरी सड़क हादसों पर डीएम का एक्शन प्लान,अतिक्रमण हटेगा-जुर्माना लगेगा,7 दिन में दें रिपोर्ट ।

मैनपुरी सड़क हादसों पर डीएम का एक्शन प्लान,अतिक्रमण हटेगा-जुर्माना लगेगा,7 दिन में दें रिपोर्ट ।

May 31, 2026
मैनपुरी-करहल परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 आशियाने,6 में से 5 दंपति में हुई सुलह,हंसी-खुशी लौटे घर ।

मैनपुरी-करहल परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 आशियाने,6 में से 5 दंपति में हुई सुलह,हंसी-खुशी लौटे घर ।

May 31, 2026
मैनपुरी-बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली,अब 27 नहीं 28 मई को रहेगा अवकाश ।

मैनपुरी-बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली,अब 27 नहीं 28 मई को रहेगा अवकाश ।

May 26, 2026

मैनपुरी-जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज,कई का वेतन रोका,FIR की चेतावनी l

May 25, 2026
मैनपुरी-करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,वैक्सीन रूम में टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल ।

मैनपुरी-करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,वैक्सीन रूम में टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल ।

May 23, 2026
मैनपुरी-प्रेस क्लब भवन पर कब्जा,पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,नवनिर्माण की मांग।

मैनपुरी-प्रेस क्लब भवन पर कब्जा,पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,नवनिर्माण की मांग।

May 23, 2026
मैनपुरी-करहल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा,सोनौली डिपो की बस ट्रक से टकराई, संतकबीरनगर के यात्री की मौत,22 घायल ।

मैनपुरी-करहल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा,सोनौली डिपो की बस ट्रक से टकराई, संतकबीरनगर के यात्री की मौत,22 घायल ।

May 20, 2026
मैंनपुरी-मिशन समाधान 50 साल का इंतजार खत्म,पट्टेदारों को मिला कब्जा,सैकड़ों बीघा जमीन अवैध कब्जे से मुक्त ।

मैंनपुरी-मिशन समाधान 50 साल का इंतजार खत्म,पट्टेदारों को मिला कब्जा,सैकड़ों बीघा जमीन अवैध कब्जे से मुक्त ।

May 15, 2026
मैनपुरी-करहल नवाटेड़ा हादसे में घायल बाइक सवार की मौत,5 दिन बाद सैफई में तोड़ा दम ।

मैनपुरी-करहल नवाटेड़ा हादसे में घायल बाइक सवार की मौत,5 दिन बाद सैफई में तोड़ा दम ।

May 10, 2026
मैनपुरी-करहल गढ़िया खजुरारा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी,मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।

मैनपुरी-करहल गढ़िया खजुरारा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी,मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।

May 9, 2026
मैनपुरी-महिला उत्पीड़न पर तत्काल हो कार्रवाई,महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-मीना कुमारी ।

मैनपुरी-महिला उत्पीड़न पर तत्काल हो कार्रवाई,महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-मीना कुमारी ।

May 8, 2026
मैनपुरी-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे:भूमि अधिग्रहण की धीमी रफ्तार पर DM सख्त,एक सप्ताह में सुधार के निर्देश ।

मैनपुरी-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे:भूमि अधिग्रहण की धीमी रफ्तार पर DM सख्त,एक सप्ताह में सुधार के निर्देश ।

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर प्रस्तावित उपचुनाव में बड़ा खेला हो सकता है

by News Editor
September 19, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
506
SHARES
1.4k
VIEWS

उपचुनाव में चंद्रशेखर और ओवैसी के साथ आने की चरका तेज
साथ आने पर सपा का बिगड़ सकते हैं चुनावी समीकरण
चन्द्रशेखर और ओवैसी के बीच बनी बात, उपचुनाव में होगए खेला

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर प्रस्तावित उपचुनाव में बड़ा खेला हो सकता है.उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर इस समय सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हाथ मिलाने जा रहें हैं. यदि ऐसा हुआ तो यूपी में ये नया समीकरण बड़े दिग्गजों की नींद उड़ा सकता है. सबसे ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हो सकता है, क्योंकि ये नया गठबंधन अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले में सेंध लगा सकता है. कांग्रेस की भविष्य की संभावनाओं पर भी ब्रेक लग सकता है.

इस गठबंधन से ऐसा माना जा रहा है कि सबसे ज्याद नुकसान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को होगा। क्योकि इस गठबंधन के चलते उनका इस चुनाव में पीडीए फॉर्मूले गड़बड़ा जाएगा। इसके आलावा कांग्रेस की बात करे तो उनकी भविष्य की संभावनाओं पर भी ब्रेक लग सकता है। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन के ऐलान के बाद यूपी की सियासत में बहुत कुछ बदल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 2027 से पहले इस गठबंधन में ओबीसी या जनरल वर्ग का नेतृत्व भी शामिल करने की तैयारी है। जिसका असर यूपी विधानसभा की 300 से ज्यादा सीट पर भी पड़ सकता है

सियासत के लिहाज से दोनों ही नाम बड़े हैं और यदि दोनों में गठबंधन की घोषणा हुई तो फिर यूपी की सियासत में बहुत कुछ बदल सकता है. सूत्रों की मानें तो 2027 से पहले इस गठबंधन में ओबीसी या जनरल वर्ग का नेतृत्व भी शामिल करने की तैयारी है जिसका असर यूपी विधानसभा की 300 से ज्यादा सीट पर पड़ सकता है.

चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच अच्छे रिश्ते हैं और ये रिश्ते किसी से छिपे भी नहीं हैं. लेकिन अब इन्हीं अच्छे रिश्तों की बुनियाद पर यूपी में दोनों गठबंधन करने जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो आजाद समाज पार्टी और AIMIM के बीच गठबंधन पर बात लगभग फाइनल हो चुकी है और इस पर कभी भी मुहर लग सकती है. इस गठबंधन पर मुहर लगी तो फिर यूपी में इस गठबंधन का बड़ा असर देखने को मिल सकता है. गठबंधन पर मुहर लगते ही ओवैसी और चंद्रशेखर यूपी विधानसभा उपचुनाव की बाकी बची सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर सकते हैं.

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए सबसे पहले सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पश्चिमी यूपी की सबसे महत्वपूर्ण सीट मीरापुर सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है. मुजफ्फरनगर लोकसभा की मीरापुर विधानसभा सीट से चंद्रशेखर आजाद ने जाहिद हसन, गाजियाबाद सीट से सतपाल चौधरी और मीरापुर की मंझवा सीट से धीरज मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है.

चंद्रशेखर आजाद ने यूपी विधानसभा उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करके सबको चौका दिया था और सबसे पहले कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित करके भी अपने इरादे जता दिए थे कि उपचुनाव भी उनके लिए कितना महत्वपूर्ण हैं. ओवैसी के साथ चंद्रशेखर आजाद कितनी सीटों पर मिलकर चुनाव लडेंगे इसपर भी लगभग बात बन गई है, बस अंतिम फैसला होना बाकी है.

चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी एक बड़ी प्लानिंग के तहत आगे बढ़ेंगे. उपचुनाव के दोनों नेता बड़ा प्रयोग करने जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो इस गठबंधन में ओबीसी और जनरल वर्ग से प्रतिनिधित्व देने की भी बड़ी रणनीति पर काम किया जा जा रहा है. अगर ऐसा हुआ तो यूपी की 300 से ज्यादा ऐसी सीट हैं जहां दलित, मुस्लिम बड़ी तादात में हैं और यदि ओबीसी और जनरल वर्ग का साथ मिल जाए तो कहानी बहुत कुछ बदल सकती है.

पर्दे के पीछे कई अन्य वर्ग के बड़े नेताओं से भी बात चल रही है और कई बड़े नेताओं ने भी भविष्य के लिए सहमति जता दी है. अगर ऐसा हुआ तो फिर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए भी भविष्य के मुश्किलों के पहाड़ खड़े हो सकते हैं. चंदशेखर और ओवैसी एक तीसरा मोर्चा बनाकर एक नया विकल्प तैयार करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

दीगर है कि अखिलेश यादव ने पीडीए फॉर्मूले के सहारे ही लोकसभा चुनाव में कमाल करके दिखा दिया. पश्चिमी यूपी में इस फॉर्मूले का बड़ा असर दिखा कि बीजेपी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर जैसी महत्वपूर्ण सीटें हार गई. अब चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के बीच गठबंधन फाइनल होता है तो दोनों के यूपी उपचुनाव लड़ने का सबसे ज्यादा नुकसान सपा मुखिया अखिलेश यादव को उठाना पड़ सकता है, क्योंकि ये नया गठबंधन सबसे ज्यादा पीडीए फॉर्मूले को ही नुकसान पहुंचाएगा.

इतना ही नहीं अखिलेश यादव के साथ नई संभावनाएं तलाश रही कांग्रेस को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है. नगीना लोकसभा से अपने दम पर सांसद बनने के बाद चंद्रशेखर आजाद का कद राजनीति में कई गुना बढ़ गया है और ओवैसी का साथ लेकर वो यूपी की सियासत में कुछ नया करना चाहते हैं, जिसका बड़ा नुकसान बीजेपी को भी उठाना पड़ सकता है.

सांसद बनने के बाद चंद्रशेखर आजाद राजनीति में नए-नए प्रयोग कर रहें हैं. हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला से गठबंधन करके चंद्रशेखर आजाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर चुनाव लड़ रहें हैं. चंद्रशेखर आजाद की इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई रैली में उमड़ी भीड़ ने कई दिग्गजों की नींद उड़ा डाली. चंद्रशेखर आजाद भले ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसमत आजमाने निकले हैं, लेकिन यूपी पर भी उनकी पैनी नजर है. चंद्रशेखर आजाद ओवैसी से गठबंधन करके यूपी उपचुनाव लड़कर भी एक बड़ा प्रयोग करना चाहते हैं, जिसके दम पर 2027 की नई कहानी लिखी जा सके.

चंद्रशेखर आजाद गरीब, दलित, मुस्लिम, पिछड़े, किसान, नौजवान सभी की समस्याओं पर मुखर होकर बोलते हैं, सांसद बनने के बाद तो यूपी में पूरब से पश्चिम तक हर मुद्दे पर हो गंभीरता दिखा रहे हैं. एक नजर देश पर है तो दूसरी नजर पूरे यूपी पर. बात किसानों की है, पहलवानों की हो, महिलाओं पर अत्याचार की हो, दलित, मुस्लिम और कमजोर वर्ग के शोषण की हो ज्यादातर जगह चंद्रशेखर पहुंचकर हुंकार भरते हैं. हालत देखकर उन्हें लगता है कि गठबंधन का एक ऐसा मजबूत विकल्प तैयार किया जाए जो बीजेपी, कांग्रेस, बसपा, सपा से नाराज लोगों को एक मंच दे सके और यूपी में इस गठबंधन के सहारे सियासी हवा बदल सके.

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share202Tweet127SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

October 6, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1

The Scary Reason Healthy People Die After an ER Visit

0

Watch Justin Timberlake’s ‘Cry Me a River’ Come to Life in Mesmerizing Dance

0
मैनपुरी सड़क हादसों पर डीएम का एक्शन प्लान,अतिक्रमण हटेगा-जुर्माना लगेगा,7 दिन में दें रिपोर्ट ।

मैनपुरी सड़क हादसों पर डीएम का एक्शन प्लान,अतिक्रमण हटेगा-जुर्माना लगेगा,7 दिन में दें रिपोर्ट ।

May 31, 2026
मैनपुरी-करहल परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 आशियाने,6 में से 5 दंपति में हुई सुलह,हंसी-खुशी लौटे घर ।

मैनपुरी-करहल परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 आशियाने,6 में से 5 दंपति में हुई सुलह,हंसी-खुशी लौटे घर ।

May 31, 2026
मैनपुरी-बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली,अब 27 नहीं 28 मई को रहेगा अवकाश ।

मैनपुरी-बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली,अब 27 नहीं 28 मई को रहेगा अवकाश ।

May 26, 2026
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In