• Latest
  • Trending
  • All

Uttar Pradesh : चुनाव जीतकर दलित समाज के “नगीना” बन गए चंद्रशेखर

June 6, 2024

मैनपुरी-सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग मीना कुमारी दि.09 मार्च को ट्राजिस्ट हॉस्टल में महिला जन सुनवाई करेंगी ।

March 7, 2026
मैनपुरी-क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह करहल में सम्पन्न हुआ।

मैनपुरी-क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह करहल में सम्पन्न हुआ।

March 7, 2026
मैनपुरी-करहल चौधरी टेंट हाउस की गोदाम मे लगी आग,लाखों की कारपेट जलकर खाक,कड़ी मशक्कत से पाया काबू ।

मैनपुरी-करहल चौधरी टेंट हाउस की गोदाम मे लगी आग,लाखों की कारपेट जलकर खाक,कड़ी मशक्कत से पाया काबू ।

March 6, 2026

मैनपुरी-होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

March 1, 2026

मैनपुरी- गृह अनुभाग उ.प्र.शासन के कम में जो शस्त्र लाइसेंस दि.29 जून 2020 तक एन.डी.ए.एल.एलिस पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाये हैं,वह दि.30 जून 2020 से अवैध समझे जायेंगे-अंजनी कुमार सिंह

February 27, 2026
मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर मंछना के लेखपाल को सस्पेंड करने के दिये निर्देश- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

मैनपुरी-फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर मंछना के लेखपाल को सस्पेंड करने के दिये निर्देश- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

February 26, 2026

मैनपुरी-आपराधिक व असामाजिक तत्वों,निहित स्वार्थ तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाये-अंजनी कुमार सिंह

February 24, 2026
मैनपुरी-आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी अधिकारी शिकायत के डिफॉल्ट होने की प्रतीक्षा न करें-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

मैनपुरी-आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी अधिकारी शिकायत के डिफॉल्ट होने की प्रतीक्षा न करें-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ।

February 24, 2026
मैनपुरी-करहल थाने पहुंचकर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने त्रमासिक निरीक्षण किया।

मैनपुरी-करहल थाने पहुंचकर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने त्रमासिक निरीक्षण किया।

February 22, 2026
मैनपुरी-आवंटित पट्टों पर पट्टेदार ही रहें काबिज,किसी भी लेखपाल क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर न हो अवैध अतिक्रमण- जिलाधिकारी अंजनी कुमार।

मैनपुरी-आवंटित पट्टों पर पट्टेदार ही रहें काबिज,किसी भी लेखपाल क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर न हो अवैध अतिक्रमण- जिलाधिकारी अंजनी कुमार।

February 21, 2026
मैनपुरी-करहल नगर के सेंट वीपीएस स्कूल,खसरा–रूबेला लगभग 100 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन ।

मैनपुरी-करहल नगर के सेंट वीपीएस स्कूल,खसरा–रूबेला लगभग 100 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन ।

February 20, 2026
मैनपुरी-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह नेअभिलेखागार में वर्ष 1995-96 की गार्ड फाइल का अवलोकन भी किया।

मैनपुरी-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह नेअभिलेखागार में वर्ष 1995-96 की गार्ड फाइल का अवलोकन भी किया।

February 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, March 15, 2026
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home अपराध

Uttar Pradesh : चुनाव जीतकर दलित समाज के “नगीना” बन गए चंद्रशेखर

दलित समाज ने चंद्रशेखर को अपना “नगीना” बना लिया है। उनकी जीत जितनी बड़ी है। संघर्ष उससे भी बड़ा है। जनता के लिए सड़कों पर लड़े। जेल गए। हमले झेले। प्रताड़ना सही। जानलेवा हमला भी हुआ। लेकिन चंद्रशेखर मोर्चे से हटे नहीं।

by News Editor
June 6, 2024
in अपराध
0
516
SHARES
1.5k
VIEWS

बसपा सुप्रीमो की बिना गठबंधन की चुनावी सियासत तीसरी बार फेल हो गई। बीते एक दशक से विपक्षी दलों के चक्रव्यृह में फंसी बसपा अर्श से फर्श तक पहुंच चुकी है। दलित वोट बैंक में मायावती का रुतबा भी कम होता नजर आ रहा है।

दलित युवाओं के लिए चंद्रशेखर उनकी आकांक्षा के नए प्रतीक बनकर उभरे हैं। समाज उनमें अपना लीडर देखता है।

नतीजे बताते हैं कि मायावती को अपनी जाति के जिस वोट बैंक पर भरोसा था, वह अब चंद्रशेखर के पाले में जाता दिख रहा है। नगीना में चंद्रशेखर को 512552 वोट मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह को महज 13272 वोट ही हासिल हुए। साफ है कि जाटवों ने भी बसपा को वोट नहीं दिया।

नगीना के अलावा डुमरियागंज सीट पर भी आजाद समाज पार्टी ने बसपा प्रत्याशी से अधिक वोट हासिल किए हैं, जो दलितों की भविष्य की बदलती राजनीति का संकेत दे रही है। डुमरियागंज में आजाद समाज पार्टी के प्रत्यााशी अमर सिंह चौधरी को 81305 वोट मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी मोहम्मद नदीम को महज 35936 वोट ही हासिल हुए।

हमेशा उपलब्ध रहते हैं चंद्रशेखर
चंद्रशेखर के तेवर दलित युवाओं को हमेशा आकर्षित करते हैं। खुद मायावती भी चंद्रशेखर रावण की राह में तमाम रोड़े अटकाने का प्रयास करती रही हैं। मायावती के मुकाबले उन तक आसान पहुंच दलितों में लोकिप्रय बनाती है। बसपा सुप्रीमो का कार्यकर्ताओं से दूरी बनाकर रखना, पार्टी पदाधिकारियों से अपनी सुविधानुसार मिलना और चुनावों में शिकस्त मिलने के बाद किसी पर कार्रवाई नहीं करना अब उनके समर्थकों को रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि बसपा के वोट बैंक में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

आकाश को रोकना पड़ा भारी
चंद्रशेखर के मुकाबले मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लोकसभा चुनाव में लांच तो किया, लेकिन अनुभव की कमी ने आकाश को चुनावी परिदृश्य से गायब कर दिया। आकाश के तेवर दलित युवाओं को लुभा रहे थे, लेकिन उनको पार्टी के अहम पदों से हटाए जाने से दलितों को चंद्रशेखर में नया विकल्प नजर आने लगा।

यही वजह है कि चंद्रशेखर को नगीना में आसान जीत मिली, जो उनकी पार्टी के लिए संजीवनी साबित हुई है। आकाश आनंद और मायावती की जनसभाओं का भी वोटरों पर कोई असर नहीं हुआ और पार्टी को हर जगह हार का सामना करना पड़ा। यह हालात आजाद समाज पार्टी के लिए मुफीद माने जा रहे हैं।

किस पाले में जाएंगे चंद्रशेखर
चुनावी नतीजे सामने आने के बाद यह चर्चा भी तेज है कि आखिर चंद्रशेखर किसके पाले में जाएंगे। चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में जगह नहीं मिलने पर चंद्रशेखर ने अकेले दम पर चुनावी समर में उतरने का फैसला लिया। नगीना से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देकर सियासत में उनके कद में इजाफा कर दिया।

इस तरह गिरा बसपा का ग्राफ
वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में बसपा को 24.67 फीसदी वोट मिले थे और उसने 19 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को करीब 27.42 फीसदी वोट मिले थे और उसके 20 सांसद बने थे, जो बसपा का लोकसभा चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

हालांकि वर्ष 2014 के चुनाव में बसपा को 19.77 फीसदी वोट मिले थे और उसका कोई प्रत्याशी संसद तक नहीं पहुंच पाया था। हालिया चुनाव में पार्टी को महज 9.39 फीसद वोट ही मिले है। उसका करीब 10 फीसद वोट अन्य दलों को चला गया, जो कि बसपा के लिए खतरे का सबब बन चुका है।

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share206Tweet129SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

October 6, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1

मैनपुरी-सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग मीना कुमारी दि.09 मार्च को ट्राजिस्ट हॉस्टल में महिला जन सुनवाई करेंगी ।

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

मैनपुरी-सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग मीना कुमारी दि.09 मार्च को ट्राजिस्ट हॉस्टल में महिला जन सुनवाई करेंगी ।

March 7, 2026
मैनपुरी-क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह करहल में सम्पन्न हुआ।

मैनपुरी-क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह करहल में सम्पन्न हुआ।

March 7, 2026
मैनपुरी-करहल चौधरी टेंट हाउस की गोदाम मे लगी आग,लाखों की कारपेट जलकर खाक,कड़ी मशक्कत से पाया काबू ।

मैनपुरी-करहल चौधरी टेंट हाउस की गोदाम मे लगी आग,लाखों की कारपेट जलकर खाक,कड़ी मशक्कत से पाया काबू ।

March 6, 2026
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In