करहल/मैनपुरी
नैनीताल में 7वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 17 वर्ष वर्ग में जीता पदक,जनपद का नाम किया रोशन ।
मैनपुरी के कस्वा करहल निवासी प्रतिभाशाली छात्र शरनश्री वर्मा ने जनपद का नाम रोशन किया है,शरनश्री ने नैनीताल में आयोजित क्रॉसबो शूटिंग की 7वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के 17 वर्षीय वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
प्रतियोगिता में कांस्य पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने के बाद शरनश्री वर्मा आज करहल घर पहुंचे। उनके पहुंचते ही परिवारजनों और शुभचिंतकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ शरनश्री ने सभी परिवारजनों से गले मिलकर आशीर्वाद लिया।
मां सीमा सहित महिलाओं ने हल्दी-चंदन से तिलक कर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर फूल-मालाएं पहनाकर बेटे का उत्साहवर्धन किया।
सूचना मिलते ही शशिकांत सैनी,रामकिशोर वर्मा,सहदेव सिंह यादव सहित तमाम शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और फूल-मालाएं व प्रतीक चिन्ह देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के सुबोध कुमार सर्राफ, पूर्व सभासद नंद किशोर,सभासद सर्वेश कुमार वर्मा,एडवोकेट श्याम वर्मा सहित गणमान्य नागरिकों ने शरनश्री वर्मा को बधाई दी।
⭕⭕✔️⭕⭕
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी




















