मैनपुरी
मैनपुरी DM-SP ने बिछवां थाने में सुनीं शिकायतें, भूमि विवाद मौके पर निपटाने के आदेश ।
मैनपुरी के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर बिछवां थाने में फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
DM ने कहा कि जनपद में अधिकांश शिकायतें सार्वजनिक और निजी भूमि पर अवैध कब्जे की हैं।
DM ने राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए,कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए,भविष्य में कहीं भी अवैध कब्जे की शिकायत मिली तो संबंधित का उत्तरदायित्व तय कर कार्रवाई होगी।
उन्होंने आदेश दिए कि समाधान दिवस पर मिली शिकायतों पर थाने से ही राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजी जाए और यथासंभव उसी दिन समस्या का निदान किया जाए।
बिछवां में मिढ़ौली और अडूपुर के फरियादियों की शिकायत पर तहसीलदार,उप निरीक्षक और लेखपाल की टीम मौके पर भेजी गई।
पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने के आदेश दिए गए।
DM ने कहा कि मौके की कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के साथ कम से कम 2 संभ्रांत व्यक्तियों के हस्ताक्षर भी कराए जाएं और GD में पूरी कार्रवाई दर्ज की जाए।
⭕⭕✔️⭕⭕
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी



















