मैनपुरी/करहल
करहल परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटने की कगार पर खड़े 3 परिवार फिर से जुड़ गए ।
केंद्र में आज 3 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई,जिनमें से तीनो दंपति आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए।
पीड़ितों की सुनवाई कर मौके पर कराया समाधान,काउंसलर नितिन चतुर्वेदी,काउंसलर अमृता चौहान के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका ।
आज तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया,पीड़ितों की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान कराया गया।
इस दौरान काउंसलर नितिन चतुर्वेदी,काउंसलर अमृता चौहान के साथ महिला आरक्षी सुनीता शर्मा,रजनी और कविता मौजूद रहीं।
महिला आरक्षियों ने पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
समझाइश के बाद 3 दंपति गिले-शिकवे भुलाकर राजी-खुशी साथ लौट गए ।
परिवार परामर्श केंद्र बिखरते रिश्तों को जोड़ने का काम बखूबी कर रहा है।
⭕⭕✔️⭕⭕
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी


















