मैनपुरी
UP पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन भी नकलविहीन,27-30% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित ।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन मैनपुरी में भी शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुआ।
11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच परीक्षा हुई।
जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह ने दूसरे दिन की पहली पाली में कई केंद्रों का स्थलीय भ्रमण किया।
उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों को समय का विशेष ध्यान रखने और ओएमआर शीट जमा करने में सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
परीक्षा के दौरान जनरेटर और सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रहे,हर कक्ष की रिकॉर्डिंग कराई गई। गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया।
द्वितीय दिवस की दोनों पालियों में लगभग 27 से 30 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
कुं.आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज में 240 में से 173,कुं. आर.सी. कन्या महाविद्यालय में 240 में से 161,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 384 में से 269 और किश्चियन इंटर कॉलेज में 384 में से 277 अभ्यर्थी शामिल हुए।
द्वितीय पाली में DM-SP ने श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय, एकरसानन्द इंटर कॉलेज आदि केंद्रों का भी जायजा लिया।
⭕⭕✔️⭕⭕
रिपोर्ट अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी



















