इटावा
विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जिला हॉस्पिटल इटावा में मानसिक रोग पर शिविर का आयोजन किया गया !
शिविर में आए हुए लोगों को प्राविधिक स्वेमसेवक सुभाष चंद्र ने बताया कि मानसिक रोगियों की संख्या लगातार बड़ रही है इसका कारण मोबाइल का दुरुपयोग अनावस्यक मोबाइल चलाने से मनुष्यों में अनेक बीमारी पैदा हो रही है उसमे मानसिक रोग भी है !
मानसिक रोग विभाग में मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढती जा रही है छोटे बच्चे मोबाइल के आदी हो चुके है !
पहले महिलाएं बच्चो को मोबाइल खेल खिलौना के रूप में देती है फिर यही बच्चो की आदत बन जाती है जो बीमारी में बदल जाती है मानसिक रोग का इलाज है और इलाज से बीमारी समाप्त हो जाती है !
झाड़ फूंक ब भक्तो के चक्कर न लगाए अगर मानसिक रोग के लक्षण दिखाई दे तो हॉस्पिटल जाए इलाज कराए मानसिक रोगी को सरकार ने बहुत अधिकार दिए है मानसिक रोगी का पैतृक संपत्ति में पूरा अधिकार है उनकी संपत्ति का कोई बैनामा नही करा सकता है !
मानसिक रोगी स्वेक्षा से कही पर इलाज करा सकता है इसलिए आप लोगो से अनुरोध है कि आप लोग तनाव मुक्त जीवन जिए और स्वस्थ रहे शिविर में डाॅ0 यशमिता सिंह ब अनिल कुमार एवम स्टाप ब सैकड़ों लोग मौजूद रहे!
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल


















