करहल
भारतीय किसान यूनियन(राकेश टिकट)के संगठन ने उपजिलाधिकारी के नाम 5 सूत्रीय मांगों का मांग पत्र करहल क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह को प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन !
किसानों की लड़ाई मानो थमने का नाम नहीं ले रही। आज तहसील करहल के एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया।
जिसमें उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करते हुए नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर करहल तहसील मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र शाक्य के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि करहल तहसील की सभी ग्राम पंचायतों में मच्छरों के भारी प्रकोप है जिससे डेंगू जैसी भयंकर बीमारी फैलने की संभावना है। जिसके रोकथाम के लिए सफाई कर्मचारियो को नियनित भेजा जाए आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर अनुज यादव, भुवनेश राजपूत,गणेश,राम प्रताप राजपूत,नीरज यादव समेत आदि तमामं लोग मौजूद रहे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल


















