कोल्हुई ग्राम पंचायत वॉर्ड नंबर 03 के सदस्य प्रिन्स जायसवाल ने लोटन रोड की जनता के समस्या को देखते हुए जेसीबी लगवा कर कराया नाली सफाई।…
ग्राम पंचायत सदस्य प्रिन्स जायसवाल ने कहा की लोटन रोड की जनता और नौतनवा रोड की जनता बहुत बड़ी दिनों से नाली सफाई के लिए हमसे कह रही थी उक्त समस्या को देखते हुए हमने आज जेसीबी के माध्यम से नाली की सफाई करवाया हूं।
और अभी जो बचा हुआ है उसको भी आगे सफाई करवाया जाएगा जब हमारे संवाददाता ने कोल्हुई ग्राम पंचायत सदस्य प्रिन्स जायसवाल से पूछा कि यह जेसीबी किसके माध्यम से आया है। तो ग्राम पंचायत सदस्य प्रिन्स जायसवाल ने का की अभी तो फिलहाल हम इसका पेमेंट अपने पास से कर रहे हैं।आगे और भी बचे हुए नालियों की भी सफाई कराया जाएगा।
जब हमारे संवाददाता ने पूछा कि आप अभी अपने पास से नाली सफ़ाई करवा रहे हैं और आगे भी करवाएंगे तो फिर पेमेंट आप अपने पास ही करवाएंगे।
ग्राम पंचायत सदस्य प्रिन्स जायसवाल ने कहां कि अभी तो हम ही अपने पास ही पेमेंट किए हैं।
परंतु ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र तिवारी जी एवं सहायक विकास अधिकारी गुलाब पाठक जी से हमारा बातचीत हुआ है।
जिस पर ग्राम पंचायत सचिव धर्मेन्द्र तिवारी और सहायक विकास अधिकारी गुलाब पाठक ने आश्वासन दिया है। की नाली को सफाई करवाया जाएगा और इसका पेमेंट भी करवाया जाएगा।
Khabar Expert
Repoter:-Omdhar jaiswal


















