करहल
रेडापुर के पंचायत सचिवालय पर एडिशनल एसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिंह ने ऑपरेशन जागृति फेस 2 में पहुंच कर महिलाओं एंव ल़डकियों को जागरूक किया।
गाँव-गाँव जाकर चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति फेस -02 अभियान के क्रम में जब महिला को ऑपरेशन जागृति टीम के द्वारा ऑपरेशन जागृति में उठाए जा रहे बिंदुओं को अच्छे से समझाया गया !
घरेलू झगड़ों में महिलाओं को आगे कर झूंठा मुकदमा न लिखवाने के लिए जागरूक किया गया।
एक उद्देश्य महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को कैसे रोका जाये ये तभी सम्भव है जब उनमे जागरूकता लाई जाये इसलिए गांव गांव में स्कूलों में शहरों में ऑपरेशन जागृति के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
इस मौके पर थाना प्रभारी ललित भाटी एवं ग्राम प्रधान औसान सिंह पाल एस आई सतीश चंद्र,एस आई तुर्कीराम,महिला कांस्टेबल भारती रावत,कांस्टेबल राजेश कुमार,जगनैश,पाठक,ओमदीप ,दीपक,लाखन सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल


















