करहल
नरसिंह यादव इण्टर कालेज के नए प्रधानाचार्य बने प्रमोद कुमार यादव विद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया !
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने फूल मालाओं व मिष्ठान खिलाकर किया स्वागत
करहल के सिरसागंज रोड पर स्थिति नरसिंह यादव इण्टर कालेज में चयन बोर्ड द्वारा चयनित होकर नवनियुक्त प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव को कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीष त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण कराया !
बताते चले कि नवनियुक्त प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव इससे पहले पंचानन इण्टर कालेज गैरोला अलीगढ़ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे वहां से स्थानान्तरण होकर नरसिंह यादव इण्टर कालेज करहल में पदभार ग्रहण किया है।
इस दौरान मुख्य न्यासी जितेंद्र यादव डिम्पल,कार्य वाहक प्रधानाचार्य मनीष त्रिपाठी एवम
विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक ब्रम्हानन्द यादव,एवम नीरज यादव,सहदेव सिंह सुशील,सचिन,मोहित समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल



















