• Latest
  • Trending
  • All

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 सरकार द्वारा कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराये जाने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संकल्प की सिद्धि’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया

June 20, 2024
मैनपुरी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्माजन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी की मौजूदगी में संभाजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

November 18, 2025

मैनपुरी पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण,प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप द्वारा कलैक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी।

November 18, 2025

मैनपुरी उद्यमियों की कानून व्यवस्था सम्बन्धी बैठक जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।

November 16, 2025
करहल उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ पदाधिकारियों ने आठ सूत्री मांगों को पूरा करवाने के लिए तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन !

करहल उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ पदाधिकारियों ने आठ सूत्री मांगों को पूरा करवाने के लिए तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन !

November 15, 2025

विषय बाल दिवस मेला आयोजन

November 15, 2025

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह तहसील करहल में उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों को सुनेंगे।

November 14, 2025
मैनपुरी अनाधिकृत कब्जा करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह…

मैनपुरी अनाधिकृत कब्जा करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह…

November 14, 2025
जिला क्षय रोग नियंत्रण केन्द्र पर राज्यपाल के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री टी.बी.मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत पोषण पोटली वितरण का कार्यक्रम किया गया..

जिला क्षय रोग नियंत्रण केन्द्र पर राज्यपाल के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री टी.बी.मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत पोषण पोटली वितरण का कार्यक्रम किया गया..

November 13, 2025
एत्मादपुर ,खोया हुआ मोबाइल मिलते ही खिले चेहरे

एत्मादपुर ,खोया हुआ मोबाइल मिलते ही खिले चेहरे

November 10, 2025
अवैध खनन, ओवरलोड बाहनों पर पुलिस और राजस्व टीम नें की बड़ी कार्रवाही

अवैध खनन, ओवरलोड बाहनों पर पुलिस और राजस्व टीम नें की बड़ी कार्रवाही

November 10, 2025

मैनपुरीअपर जिला मजिस्ट्रेट श्याम लता आनन्द ने बताया कि माह नवम्बर में दि.24 नवम्बर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस मनाया जायेगा !

November 7, 2025

मैनुपुरी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र.शासन जयवीर सिंह दि.08 नवम्बर को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं…

November 7, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 19, 2025
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 सरकार द्वारा कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराये जाने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संकल्प की सिद्धि’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया

by News Editor
June 20, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 सरकार द्वारा कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराये जाने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संकल्प की सिद्धि’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया

आज का दिन राज्य के अन्नदाता किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण, डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए कृषकों को सिंचाई के लिए बिल माफी के कार्यक्रम को मूर्त रूप देने जा रही : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री जी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे
कार्यक्रमों का एक ही उद्देश्य कि देश का किसान आत्मनिर्भर
बने और विकसित भारत के संकल्प को मूर्त रूप दे सके

उ0प्र0 में देश की कुल 11 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि, प्रदेश का अन्नदाता
किसान इसी भूमि से देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन का 20 प्रतिशत उत्पादित करता

प्रदेश के 15 लाख किसान परिवारों के माध्यम से 75 लाख
से अधिक लोग इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे

डबल इंजन सरकार ने जो कहा, उसे करके दिखाया

प्रदेश में 14 लाख 78 हजार 591 निजी नलकूप, इन सभी
को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा

यह कार्यक्रम 01 अप्रैल, 2023 से लागू होगा,
आज इसे आगे बढ़ाते हुए निरन्तरता दी जा रही

गत वर्ष इसके लिए बजट में 1,500 करोड़ रु0 का प्राविधान,
इस वर्ष इसके लिए 2,400 करोड़ रु0 की व्यवस्था की गई

प्रदेश के 14 लाख 78 हजार अन्नदाता किसानों को पी0एम0 कुसुम योजना
या ऊर्जा विभाग की सोलराइजेशन पॉलिसी के अन्तर्गत सोलर पैनल
उपलब्ध कराने से जोड़ दें, इससे अन्नदाता किसानों की आमदनी
भी होगी और उन्हें बिजली के बिल से मुक्ति भी मिलेगी

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार ने निजी नलकूपों के बिल माफ
करने का अभिनन्दनीय फैसला किया : उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

गरीब, किसान, महिला तथा नौजवान का विकास कर मुख्य धारा में लाने
तथा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रधानमंत्री जी तथा
मुख्यमंत्री जी लगातार कार्यरत : उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का हृदय स्थल है। दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि तथा सबसे अच्छा जल संसाधन हमारे प्रदेश में है। हमारे अन्नदाता किसान परिश्रमी एवं पुरुषार्थी हैं। हमारे किसानों की मेहनत का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश में खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। आज का दिन देश के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के अन्नदाता किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जब डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए कृषकों को सिंचाई के लिए बिल माफी के कार्यक्रम को मूर्त रूप देने जा रही है।
मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराये जाने के उपलक्ष्य में आज यहां आयोजित ‘संकल्प की सिद्धि’ कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम में विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी का सम्मान किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने कृषि पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। कार्यक्रम में कृषि विकास पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने किसानों को सरकार के एजेण्डे का हिस्सा बनाया। प्रदेश में डबल इंजन सरकार आने के बाद जो कार्य प्रारम्भ हुए, उसके परिणाम हम सबके सामने हैं। उत्तर प्रदेश में देश की कुल 11 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि है, जबकि प्रदेश का अन्नदाता किसान इसी भूमि से देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन का 20 प्रतिशत उत्पादित करता है। यह उत्तर प्रदेश की उर्वरता और हमारे अन्नदाता किसानों की मेहनत को प्रदर्शित करता है। इसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कृषकों को सिंचाई के लिए बिल माफी के कार्यक्रम को यहां मूर्त रूप दिया जा रहा है। डबल इंजन सरकार ने जो कहा था, उसे करके दिखाया है। प्रदेश के 15 लाख किसान परिवारों के माध्यम से 75 लाख से अधिक लोग इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में 14 लाख 78 हजार 591 निजी नलकूप हैं। इनमें 13 लाख 48 हजार 93 निजी नलकूप 10 हॉर्स पावर या उससे कम क्षमता के, 01 लाख 28 हजार 944 निजी नलकूप 10 से 15 हॉर्स पावर क्षमता के तथा 8,923 निजी नलकूप 15 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता के हैं। इन सभी को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। यह कार्यक्रम 01 अप्रैल, 2023 से लागू होगा। आज इसे आगे बढ़ाते हुए निरन्तरता दी जा रही है। गत वर्ष इसके लिए बजट में 1,500 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया था। इस वर्ष इसके लिए 2,400 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों के लिए अन्य योजनाएं भी हैं, जिनसे जुड़कर वह स्वच्छ ईंधन की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। हमारा प्रयास हो कि प्रदेश के 14 लाख 78 हजार अन्नदाता किसानों को प्राथमिकता के आधार पर पी0एम0 कुसुम योजना या ऊर्जा विभाग की सोलराइजेशन पॉलिसी के अन्तर्गत सोलर पैनल उपलब्ध कराने से जोड़ देना चाहिए। इससे जब उन्हें सिंचाई की आवश्यकता होगी, उस समय पानी ले सकते हैं। अन्य समय जो बिजली बनेगी उसे बेच सकते हैं। इससे अन्नदाता किसानों की आमदनी भी होगी और उन्हें बिजली के बिल से मुक्ति भी मिलेगी। हमारा अन्नदाता किसान पेट भरने के लिए अन्न देता है। प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आनी चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2014 के पूर्व देश के किसान आत्महत्या करते थे और खेती-किसानी से पलायन करते थे। प्रधानमंत्री जी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए स्वॉयल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसानों को उनकी लागत का का डेढ़ गुना एम0एस0पी0 उपलब्ध कराने, पी0एम0 किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने जैसे अनेक कार्यक्रम एक साथ चलाए जा रहे हैं। इनका एक ही उद्देश्य है कि देश का किसान आत्मनिर्भर बने और विकसित भारत के संकल्प को मूर्त रूप दे सके। वर्ष 2047 में जब भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत होगा, उस समय हमारे अन्नदाता किसान भी आत्मनिर्भर बनकर खुशहाल जीवन जी सकें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 07 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। गन्ना किसानों को 02 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। वर्ष 2017 में जब हमारी सरकार का गठन हुआ था, उस समय वर्ष 2010 से गन्ना मूल्य का भुगतान बकाया था। उस समय प्रोक्योरमेन्ट की कोई नीति नहीं थी। आज हमारे अन्नदाता किसानों को यदि एम0एस0पी0 से ज्यादा मूल्य बाजार में मिल रहा है तो उन्हें अपनी उपज बाजार में बेचने की आजादी है। यदि कोई उनकी उपज नहीं लेगा तो सरकार लागत का डेढ़ गुना दाम उपलब्ध कराते हुए उनकी उपज क्रय करेगी। यह प्रधानमंत्री जी ने सुनिश्चित किया है। प्रधानमंत्री जी ने मण्डियों को ई-नाम से भी जोड़ने का काम किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में प्रदेश के 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये के कर्जमाफी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था। डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों के हितों की चिंता करती है और इनके कल्याण के लिए कार्य करने को तत्पर है। वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में न किसान सुरक्षित थे, न ही उनकी फसल सुरक्षित थी। किसानों के लिए बिजली भी नहीं थी और उन्हें सम्मान भी नहीं मिलता था। किसानों को बीज, खाद, पानी तथा बिजली के लिए परेशानी होती थी। अपराधियों का भय था। आज हमारे अन्नदाता किसान आपस में राम-राम का अभिवादन करते हैं। अयोध्या में श्रीरामलला आ गए हैं। प्रदेश में अपराधियों का सफाया हो चुका है। यह सारे कार्य राम का नाम लेकर एक साथ चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार अन्नदाता किसानों के हितों के लिए पूरी ईमानदारी व प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। उन्होंने सभी को आगामी महाशिवरात्रि तथा होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार ने निजी नलकूपों के बिल माफ करने का अभिनन्दनीय फैसला किया है। हमारी सरकार में किसानों का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े जनकल्याणकारी कार्य हो रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के एजेण्डे में गरीब, किसान, महिला तथा नौजवान का विकास है। इन्हें मुख्य धारा में लाने तथा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी लगातार कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने, नई चीनी मिलें प्रारम्भ करने, पुरानी चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाने जैसे अनेक कार्य किए गए हैं।
कार्यक्रम को कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही तथा ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, कृषि राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह ओलख, ऊर्जा राज्य मंत्री श्री सोमेन्द्र तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लि0 के चेयरमैन डॉ0 आशीष कुमार गोयल, निदेशक सूचना श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जनपदों से आए कृषक संगठनों के पदाधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।
——–

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share201Tweet126SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023
Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

October 6, 2022

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1

The Scary Reason Healthy People Die After an ER Visit

0

Watch Justin Timberlake’s ‘Cry Me a River’ Come to Life in Mesmerizing Dance

0
मैनपुरी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्माजन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी की मौजूदगी में संभाजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

मैनपुरी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्माजन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी की मौजूदगी में संभाजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

November 18, 2025

मैनपुरी पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण,प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप द्वारा कलैक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी।

November 18, 2025

मैनपुरी उद्यमियों की कानून व्यवस्था सम्बन्धी बैठक जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।

November 16, 2025
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In