करहल
बिजली के प्री ट्राईल में 04 केस निस्तारित हुये13246 रु जुर्माना जमा हुआ
मैनपुरी स्पेशल जज ईसी एक्ट में बिजली चोरी के केसो की प्री टाईल खण्ड प्रथम द्वितीय तृतीय के थाना क्षेत्र करहल,बरनाहल ओछा,कुरावली,दन्नाहार, घिरोर बेबर कोतवाली भोगांव किशनी एलाऊ के 35 केसो की सुनवाई की गई जिसमें खण्ड द्वितीय में 02 लोगो ने विधुत विभाग मे बिजली चोरी की राजस्व 9246,शमन शुल्क 4000 जमा किया व खण्ड द्वितीय के एक व खंड तृतीय के एक केस में जुर्माना होने की रसीदे न्यायालय में दिखाई जिसको विधुत विभाग के अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया द्वारा विभाग से सत्यापन करने के बाद केस को निस्तारण करने को कहा जिसे न्यायाधीश जयप्रकाश ने केस को विभागीय रिपोर्ट के आधार पर समाप्त किया के समक्ष विधुत विभाग के आये अधिकारियों को जमा कराकर समाप्त कराये प्री टाईल में खण्ड प्रथम से अनिल कुमार,खण्ड द्वितीय से जितेन्द्र,खण्ड तृतीय से आदित्य कुशवाह राजस्व लिपिक उपस्थित रहे। कुछ लोगो ने जुर्माना व राजस्व जमा करने के लिए न्यायाधीश से समय मांगा।
आप अगली प्री ट्राईल लोक अदालत 28 जून को जिले के सभी थानों के बिजली चोरी के केसो की सुनवाई की जायेगी जिसमे विधुत अधिवक्ता के अलावा तीनो खंडों के अधिशासी अभियंता,राजस्व लिपिक, कोर्ट क्लर्क उपस्थित रहेंगे ।जिनके बिजली चोरी के केस चल रहे है उनके द्वारा यदि जुर्माना जमा कर दिया है तो वह रसीदे न्यायालय में लेकर आये और जो जुर्माना या बिल जमा करना चाहे वह भी उस दिन जमा कर सकते हैं।
विधुत अधिवक्ता का कथन
प्री ट्राईल न्यायालय में होने की मंशा यह हैं कि आरोपी चोरी के केसों का जुर्माना न्यायालय में जज साहब के समक्ष जमा करके केस समाप्त कराये इसके लिए विधुत विभाग के कर्मचारियों को न्यायधीश कोर्ट में ही बुला कर समझौते के आधार पर केस समाप्त करते हैं। देवेन्द्र सिंह कटारिया विधुत अधिवक्ता
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल


















