महराजगंज – देश के लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है, जिले में सातवें वें चरण में 01 जून को मतदान होना है, ऐसे में जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र के दवा व्यवसायियों ने भी वोटरो को दवा में 10 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एशोशिएसन ने मतदान करने वाले लोगों को दवाओं पर 10 प्रतिशत छूट की घोषणा की है। केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एशोशिएसन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया व जिला महामंत्री विनय कुमार नायक ने बताया कि, 01 जून 2024 को मतदान करने वाले लोगों को 01 व 02 जून को विशेष छूट दी जायेगी। अंगुली पर लगी स्याही दिखाने पर दवा को दुकानों से 10 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। उन्होने सभी मतदाताओ से अपील की है कि मतदान अवश्य करें, जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत हो सके। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोशिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर दवा व्यवसाईयों के निर्णय से अवगत कराया है।


















