उद्योग व्यापार मंडल कोल्हुई के युवा अध्यक्ष के लगातार प्रयास से पेड़ों की कटाई हुई शुरू
कोल्हुई बाजार के उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल के द्वारा लगातार पेड़ों की कटाई का मांग वन विभाग के अधिकारियों से किया जा रहा था प्रिंस जायसवाल ने बताया कि 14 जुलाई 2022 को व्यापार मंडल की एक प्रतिनिधि मंडल टीम के साथ फरेंदा के तत्कालीन रेंजर अरुण कुमार सिंह जी से मिलकर कोल्हुई बाजार के कोल्हुई लोटन रोड पर एवं कोल्हुई से बृजमनगंज वाली रोड पर कुछ पेड़ों के कटाई का मांग किया गया था।
तत्कालीन रेंजर अरुण कुमार सिंह से प्रिन्स जायसवाल व उनकी टीम ने कहां कि कोल्हुई बाजार के लोटन रोड पर पेड़ों के गिरने से कई हादसा भी हो चुका हैं जिसमें जान भी जा चुका हैं।
साथ ही साथ प्रिन्स जायसवाल ने कहां कि बिजली के तारों की भी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। जिस पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहां था की जल्द ही पेड़ो का सर्वे कराया जाएगा तदोपरान्त तत्कालीन फरेंदा रेंजर अरुण कुमार सिंह ने 17/08/ 2022 को सर्वे करने के लिए अनिल कुमार सिंह वन दरोगा आरबी मिश्रा तथा वन रक्षक खुर्रमपुर चौकी को सहित एक टीम को भेजा।
कोल्हुई में उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष के साथ मिलकर वन निगम के टीम ने कोल्हुई बाजार के कोल्हुई लोटन रोड तथा कोल्हुई बृजमनगंज रोड पर खतरनाक व सूखे पेड़ों का सर्वे कराया साथ ही साथ विद्युत विभाग के जे उपेंद्र गुप्ता एवं शहजाद खान सहित व्यापार मंडल के युवा महामंत्री रमेश मद्धेशिया भी मौजूद रहे प्रिंस जायसवाल ने इसमें विद्युत विभाग के के तारों को पेड़ों से भी कुछ समस्या होती थी वह सारे पेड़ों का भी सर्वे कराया पुनः प्रिन्स जायसवाल ने फरेंदा के तत्कालीन रेंजर तजेन्द्र तिवारी से मिलकर सर्वे कराएं गए पेड़ो पर अग्रिम कार्यवाही करने के लिए चर्चा किया तदोपरान्त 29/09/2022को फरेंदा के तत्कालीन रेंजर तजेंदर तिवारी ने सर्व कराएं गए पेड़ो का पूरा रिपोर्ट रिपोर्ट तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग गोरखपुर को भेजा फिर प्रिन्स जायसवाल द्वारा डीएफओ विकास यादव गोरखपुर से अग्रिम कार्यवाही हेतु वन निगम को भेजने के लिए निवेदन किया।
जिस पर गोरखपुर डीएफओ विकास यादव ने तत्कालीन प्रभागीय लॉगिंग अधिकारी उत्तर प्रदेश वन निगम गोरखपुर को रिपोर्ट भेजे।
पुनः प्रिन्स जायसवाल ने तत्कालीन प्रभागीय लॉगिंग अधिकारी उत्तर प्रदेश वन निगम गोरखपुर से कटान के लिए आग्रह किया तदोपरान्त प्रिन्स जायसवाल के लगातार प्रयास से कोल्हुई के लोटन रोड पर पेड़ों की कटाई शुरू हो चुका हैं।
प्रिन्स जायसवाल ने बताया कि कोल्हुई से बृजमनगंज रोड पर भी पेड़ो के कटाई का आदेश हो चुका हैं प्रिन्स जायसवाल ने कहां कि उसका भी कटान जल्द ही शुरू हो जाएगा।