करहल
कुर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूल्हे की चिंगारी पास के ही भूसे के कूप में जा लगी। जिससे 72 वर्षीय बृद्ध महिला की आग से जलकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूरा मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के गाव नगला पंक्षी का है। जहां की निवासिनी राजवती(72) पत्नी बालादीन नि0 नगला पंछी अपने घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी अन्य परिजन खेत पर काम करने गये थे। चूल्हे के पास ही भूसे का कूप लगा था। जिससे हवा से चूल्हे की आग से कूप में एक चिंगारी जा लगी। जिस कारण देखते ही देखते चिंगारी ने आग का रूप धारण कर विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी जानकारी होते ही महिला आग बुझाने के लिये कूप में घुस गई। तभी कूप धराशाई हो गया। जिससे बृद्ध महिला राजवती की आग से जलकर दर्दनाक मृत्यु हो गयी।
घटना की जानकारी होते ही परिवार व शुभचिंतकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई। वही सूचना पर पहुचे सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लेकर शब को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूल्हे की चिंगारी पास के ही भूसे के कूप में जा लगी। जिससे 72 वर्षीय बृद्ध महिला की आग से जलकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूरा मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के गाव नगला पंक्षी का है। जहां की निवासिनी राजवती(72) पत्नी बालादीन नि0 नगला पंछी अपने घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी। अन्य परिजन खेत पर काम करने गये थे। चूल्हे के पास ही भूसे का कूप लगा था। जिससे हवा से चूल्हे की आग से कूप में एक चिंगारी जा लगी। जिस कारण देखते ही देखते चिंगारी ने आग का रूप धारण कर विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी जानकारी होते ही महिला आग बुझाने के लिये कूप में घुस गई। तभी कूप धराशाई हो गया। जिससे बृद्ध महिला राजवती की आग से जलकर दर्दनाक मृत्यु हो गयी।
घटना की जानकारी होते ही परिवार व शुभचिंतकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई। वही सूचना पर पहुचे सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लेकर शब को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।