भाजपा कर रही हैं आचार संहिता का उल्लंघन, INDIA गठबंधन दल के पदाधिकारियों ने जताई कड़ी आपत्ति.
प्रशासन से शहर में लगे भाजपा के होर्डिंग्स, झंडो और मयूरी पर भाजपा के हो रहे अवैध प्रचार को रोकने पर की तत्काल कार्यवाही की मांग.
सत्ता की आड़ में भाजपा कर रही हैं आचार संहिता का उल्लंघन – कांग्रेस.
हापुड़। शहर में लगे भाजपा के होर्डिंगस, पार्टी के झंडो और मयूरी पर बे लगाम हो रहे प्रचार को लेकर इंडिया गठबंधन दल के लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने कहा है कि 5 दिन पहले चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित की थी। इसी दौरान पूरे देश में आचार संहिता भी लग चुकी थी। जिसके मध्य नजर शहर में सभी राजनीतिक दलों के पोस्टर, होर्डिंग, झंडा इत्यादि प्रशासन द्वारा हटा दिए गए थे। लेकिन सत्ता का आलम यह है कि आज भी हापुड़ शहर में भारतीय जनता पार्टी के होर्डिंग्स, पोस्टर और झंडे खुलेआम बाजारों में दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नही, पेट्रोल पंपों तक पर देश की मौजूदा भाजपा सरकार के पोस्टर लगे हुए हैं जो कि आचार संहिता का उल्लंघन में आते हैं। आखिर प्रशासन सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की इन गतिविधियों को क्यों नहीं रोक पा रहा है? उन्होंने कहा है कि प्रशासन तत्काल आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए सभी राजनीतिक दलों के पोस्टर, झंडे और होर्डिंग इत्यादि हटाने का कार्य करें। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने भी भारतीय जनता पार्टी की इन गतिविधियों पर प्रशासन के लिए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।













