करहल
आज संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल के सभी विंग के अध्यापकों की प्रशिक्षण कार्यशाला(टीचर्स वर्कशॉप) का आयोजन हुआ
कार्यशाला की शुरुआत मां वीणावादिनी एवम स्वामी विवेकानंद जी की छवि पर पुष्प अर्पित कर एवम दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से मास्टर ट्रेनर डॉ मंजू गौड़,निदेशक डॉ जे पी यादव एवम प्रबंधक सरिता सिंह द्वारा किया गया
इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा डॉ गौड़ एवम शिवप्रकाश का स्वागत अभिनंदन किया गया ।कार्यशाला सभी अध्यापकों के गतिविधि द्वारा परिचय के साथ शुरू हुई,डॉ गौड़ ने कहा कि अध्यापन कार्य कोई व्यवसाय नहीं होता है,यह तो सेवा कार्य है इसे निश्वार्थ भाव से करना चाहिए!
उन्होंने एन ई पी (नई शिक्षा नीति),क्लास मॉनिटरिंग,अनुशासन,लेखन,नोटबुक चेकिंग,पुस्तक रख रखाव,परीक्षा,प्रश्न पत्र निर्माण, बुक रीडिंग,ऑनलाइन, ऑफलाइन क्लासेज,कबाड़ से जुगाड,बुक हॉस्टिपल,अध्यापक व्यक्तित्व, कृत्तित्व एवम नवीनतम मनोवैज्ञानिक शिक्षण विधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की प्रत्येक जिज्ञासा काअंत में मनोरंजक गतिविधियों को सीखकर सभी अध्यापक एवम अध्यापिकाएं खुश नज़र आए।


















