एत्मादपुर। थाना बरहन की एंटी रोमियो टीम ने 11 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज व सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में बालिकाओं को इकट्ठा करके नारी सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया एवं सरकार द्वारा सरकारी योजना चलाई जा रही थी उनके विषय में जानकारी दी जैसे सुमंगला योजना, सामूहिक विवाहयोजना, मातृत्व योजना, निराश्रित योजना तथा विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नंबर के विषय में जानकारी दी, जैसे 1090, 112, 1076,1998,181, इतिहास सहायक पोर्टल नंबरों की जानकारी देते हुए बालिकाओं को किया जागरूक। यह पूरी जानकारी थाना बरहन प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह चौहान ने दी है ।


















