फिरोजाबाद
फिरोजाबाद-केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, PDA को बताया ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’,2027-2029 की भविष्यवाणी
फिरोजाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
सपा के PDA नारे को ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस अब विपक्ष में भी बैठने लायक नहीं बची।
केशव मौर्य ने कहा कि जिस तरह अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन की रक्षा के लिए मंदिर बनवाए,उसी तरह मोदी-योगी सरकार काम कर रही है।
राम मंदिर पर तंज कसते हुए बोले- “विपक्ष पूछता था मंदिर कब बनेगा,आज भव्य मंदिर बन चुका है,काशी में एक लाख लोग दर्शन कर सकते हैं।”
मौर्य ने कहा कि काशी में ज्ञानवापी और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के मामले अदालत में लंबित हैं। विपक्षी गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने भविष्यवाणी की-“2027 में सपा की नैया डूबेगी,2029 तक कांग्रेस का वजूद खत्म होगा,सपा जिसके समर्थन में जाती है,उसकी नैया डुबो देती है।”
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर सवाल को लेकर मौर्य ने सपा को ‘दोगली’पार्टी कहा।
बोले-“जिसने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,संतों पर लाठियां बरसवाईं, उससे संत सेवा की उम्मीद बेमानी है।”
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई के सपनों को साकार करते हुए सरकार मंदिरों का विकास कर रही है।
रिपोर्ट-रामकुमार यादव
खबर एक्सपर्ट
फिरोजाबाद



















