जमुना विहार टुंडली रोड टुंडला स्थित डोजांग भविष्य तायक्वोंडो एकेडमी भारतीय आत्मरक्षा संघ द्वारा मान्यता प्राप्त व क्रीडा भारती टुंडला द्वार छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
इसमें करीब 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्हें प्रशिक्षण देने के साथ ही इसका महत्व भी बताया गया। छात्राओं को प्रशिक्षण सुशांत कुमार क्रीड़ा भारती नगर सह मंत्री ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पंचिंग, हाथ के क्षण शरीर की हरकत संकटकाल में बचाव, हाथ छुड़ाने और जवाबी हमले आदि का सही तरीका बताया। इस दौरान छात्राओं के बीच से आए सवाल कि पीछे से होने वाले हमले व बाल पकड़े जाने की स्थिति में क्या करना चाहिए। प्रशिक्षकों ने छात्राओं के सामने यह करके भी दिखाया कि हमले के दौरान उन्हें कब और कैसे अपने हाथ, पैर का प्रयोग करना है।इसके बाद हमलावर रुख अपनाते हुए बताई गई टिप्स का प्रयोग कर जवाब देना चाहिए। आत्मरक्षा समर शिविर 20 मई से 30 जून तक चला 30 जून को संपन्न हुआ सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें अधिवक्ता रितेश कुमार नववंशी क्रीडा भारती प्रांत संपर्क प्रमुख उपेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष क्रीडा भारती सुरेन्द्र सिंह नगर अध्यक्ष क्रीडा भ सुरेन्द्र सिंह नोहर प्रान्त एकलव्य प्रमुख क्रीडा भारती इनके साथ ही साथ छत्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे प्राची जैन विजेन्द्र सिंह अनीता राजपूत सत्येन्द्र कुमार योगेन्द्र पाल सिंह सुबोध कुमार वर्मा ओमवीर कुशवाह आदि उपस्थित रहे/ प्रशिक्षक सुशांत कुमार ने बच्चों को नई ऊर्जा के साथ नए तरीकों के साथ जोड़ा और बच्चों को 40 दिनों का निशुल्क आत्मरक्षा देकर सभी बच्चों के लिए भविष्य में होने वाली किसी भी करण की गतिविधीयों को बचाने के लिए आत्मरक्षा सिखया गया !
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:- कुलदीप राघव