करहल
जलभराव से ग्रामीण परेशान,नहीं है जिम्मेदारों का ध्यान!
पूरा मामला जनपद मैनपुरी के कस्बा करहल की ग्राम पंचायत नगला जात का मजरा नगला चन्नी से जुड़ा हुआ है !
तरफ उत्तर प्रदेश सरकार गांव-गांव विकास पहुंचाने के लिए अथक प्रयास रत है गांव में विकास करने के उद्देश्य प्रदेश सरकार लगातार प्रधानों के माध्यम से करोड़ो रुपया खर्च कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी विकास की कोई भी किरण नहीं पहुंची है !
इसकी हकीकत जानने के लिए मीडिया ने गांव में पहुंचकर हकीकत का जायजा लिया तो ग्रामीणों ने विकास को लेकर क्या कहते हुए नजर आए !
बरसात के पानी के अलावा घरों से निकलने वाला पानी भी गांव की गलियों में भर जाता है। गलियों में जल निकासी नहीं होने के कारण सारा पानी गलियों में भरा रहता है।
सड़क पर गंदगी के चलते बच्चों को भी स्कूल में आने जाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पैदल चलना दुश्वार है। कई बार शिकायत की गई, कितु अभी तक भी सड़क की मरम्मत व नाले की सफाई नहीं की गई ।
इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई सालो से तहसील दिवस में अधिकारियों को अवगत कराते आ रहे हैं। ग्रामीणों की इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल


















