करहल
ग्राम पंचायत बुरामई के मजरा तोरिका से होकर बहेगी आव गंगा नदी की निर्मल जलधारा !
एसडीएम,नायब तहसीलदार की देख रेख में खुदाई कार्य हुआ सम्पन्न चिन्हांकन करके नदी का खुदाई कार्य उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी की देख रेख में सम्पन्न हुआ। विवाद से गुजर रही नदी के दोनों पक्षो को समझाकर नदी का खुदाई कार्य शुरू किया।
बताते चले काफी लंबे समय से नदी का कुछ भाग खुदाई के लिए शेष था।
जिस पर उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी,नायब तहसीलदार संतोष राजौरिया पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नदी को चिन्हांकित करते हुए खुदाई का कार्य शुरू कराया।
वही उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया है कि नदी का चिन्हांकन करके नदी के दोनों तरफो के किसानों का खेत पूरा करके नदी का खुदाई का कार्य कराया गया। तीन जेसीबी मशीन की सहायता से नदी को खुदवाकर विवाद को समाप्त करके सैकड़ो किसानों का हित होगा।
इस मौके पर थानाध्यक्ष ललित भाटी,नायब तहसीलदार संतोष राजौरिया,कानूनगो शैलेश कुमार, लेखपाल संघ के अध्यक्ष रवनीश यादव,लेखपाल रवीकान्त यादव, लेखपाल अवनीश यादव, लेखपाल कर्णवीर सिंह,लेखपाल दिनेश कठेरिया सहित पूरी टीम ने मुस्तैद रहकर नदी को गहनता से नापकर सुधीर,लेखपाल,गौरब वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर नदी की खुदाई करवाई।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल















