करहल
करहल तहसील के अंतर्गत गांव तोरिका में आव गंगा नदी की खुदाई को लेकर एसडीएम करहल ने अपना धरातलीय निरीक्षण करके निर्देश देते हुए तत्काल आव गंगा नदी की खुदाई का कार्य किया जाए। एसडीएम ने बताया है कि आव गंगा नदी अपने फिर से अस्तित्व में आकर लाखो किसानों का भला करेगी करहल के ग्राम तोरिका में आव गंगा नदी को पुनःअस्तित्व में लाने के लिए एसडीएम करहल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने धरातलीय निरीक्षण करते हुए लेखपाल कानूनगो को निर्देश देते हुए तत्काल खुदाई के लिए निर्देश देते हुए बताया है की समय से पूर्व अगर नदी को नही खोदा गया तो वह निश्चित अपना अंजाम भुगतेगा।
एसडीएम करहल के तेवरों को देखकर कर्मचारियो ने अपनी कार्यवाही तेजी से शुरू कर दी है।
करहल तहसील के गांव तोरिका में कुछ दबंग लोग नदी की खुदाई नही होने दे रहे थे। नदी के आगे पीछे नदी खुदी हुई है। अब जल्दी ही नदी की खुदाई का कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर:-कानूनगो रवीकान्त,लेखपाल जेपी यादव,स्टेनो शुशील कुमार समेत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
खबर एक्सपर्ट
रिपोर्ट:-अजय कुमार
करहल















